ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने चेनाब पर बने बगलिहार डैम के फाटक को किया बंद ………………

UB India News by UB India News
May 5, 2025
in कृषि, खास खबर, राजनीति
0
भारत ने चेनाब पर बने बगलिहार डैम के फाटक को किया बंद ………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत लगातार पाकिस्तान पर नकेल कसते जा रहे हैं. इस तरफ दोनों देशों की सेना आमने-सामने हैं. भारत सरकार ने अपनी सेना को खुली छूट दे दी है. इसके साथ ही अन्य मोर्चों पर भी कदम उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में भारत ने चेनाब दरिया का डैम बंद कर दिया है. भारत सरकार ने सिंधु जल संधि तोड़ने के करीब 10 दिनों के भीतर यह कदम उठाया है. इससे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को चेनाब नदी से मिलने वाले पानी में भारी कटौती हो सकती है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने चेनाब पर बने बगलिहार डैम के फाटक को बंद कर दिया है. इससे पाकिस्तान की तरफ जाने वाले चेनाब के पानी में भारी कमी आ गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चेनाब पर बगलिहार डैम को रन ऑफ द रिवर हाईड्रो पावर प्लांट के बनाया गया था. यानी इस डैम से पानी के बहाव को अभी तक रोका नहीं जा रहा था. पानी के बहाव को बाधित किए बिना बिजली पैदा की जा रही थी. संधि जल संधि के तहत जिन छह नदियों का जिक्र है उसमें चेनाब भी शामिल है. यह पश्चिमी नदी है और संधि के मुताबिक इस नदी के पानी का इस्तेमाल भारत पन बिजली उत्पादन के लिए कर सकता है.

RELATED POSTS

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या हैं मतभेद? दोनों के बीच लगी है हथियारों की होड़

पाकिस्तान के पंजाब में आएगा सूखा
अधिकारियों का कहना है कि इस डैम के फाटक बंद किए जाने से पाकिस्तान के पंजाब इलाके में पानी की भारी किल्लत पैदा हो सकती है. इस नदी के पानी से ही पाकिस्तान के पंजाब में खेतों की सिंचाई होती है. इसी तरह झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध पर भी ऐसे ही कदम उठाने की तैयारी हो रही है. भारत ने हमले के चंद दिनों के भीतर इस संधि से बाहर निकलने की घोषणा की थी. यह संधि 1960 के दशक में वर्ल्ड बैंक की पहल पर हुई थी. संधि के मुताबिक सिंधु की छह सहायक नदियों में से तीन का पानी भारत और तीन का पानी पाकिस्तान को मिला था. पश्चिम नदियों का पानी पाकिस्तान को मिलता था. इस संधि को लेकर भारत में लंबे समय से सवाल उठाए जाते रहे हैं. एक बड़ा वर्ग मानता है कि तत्कालीन पीएम दिवंगत जवाहरलाल नेहरू में इस संधि में दरियादिली दिखाई और पाकिस्तानी को बहुत ज्यादा पानी दे दिया.

चरम पर तनाव
इस बीच दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. अरब सागर में भारतीय नौसेना जबर्दस्त युद्धाभ्यास कर रही है. वहीं. पाकिस्तान इस तनाव की घड़ी में आतंकवादी सरगनाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय भारत को उकसाने वाले कदम उठा रहा है. शनिवार को पाकिस्तान ने सतह से सतह पर मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल अब्दाली का परीक्षण किया. जानकार बता रहे हैं कि इस मिसाइल की रेंज 450 किमी है. लेकिन, भारत के पास इस श्रेणी में इससे कहीं कई गुना बेहतर और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल अग्नि है.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या हैं मतभेद? दोनों के बीच लगी है हथियारों की होड़

सऊदी अरब और ईरान के बीच क्या हैं मतभेद? दोनों के बीच लगी है हथियारों की होड़

by UB India News
July 18, 2026
0

सऊदी अरब और ईरान पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) की दो सबसे प्रभावशाली शक्तियां हैं. दोनों के बीच दशकों पुरानी प्रतिद्वंद्विता...

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

Next Post
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ…….

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ.......

सिंगापुर आम चुनाव में लॉरेंस वोंग को प्रचंड बहुमत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

सिंगापुर आम चुनाव में लॉरेंस वोंग को प्रचंड बहुमत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend