ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल राहुल गांधी से बैठक करने आज दिल्ली रवाना होंगे कांग्रेस के नए 40 जिलाध्यक्ष……..

UB India News by UB India News
April 3, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
कांग्रेस के संगठन में होगा बड़ा बदलाव………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार कांग्रेस के नवनिर्वाचित 40 जिलाध्यक्ष आज दिल्ली रवाना होंगे। 4 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस दौरान संगठन विस्तार, पार्टी की मजबूती और विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी।

प्रदेश मुख्यालय में बिहार प्रभारी करेंगे बैठक

RELATED POSTS

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

दिल्ली रवाना होने से पहले आज प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। मीटिंग के बाद देर शाम तक सभी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मीटिंग से पहले सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से राहुल गांधी को एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। जिसमें बताया जाएगा कि कैसे जिलाध्यक्ष पार्टी को मजबूत करेंगे। बूथ लेवल तक वोटर को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। इसके बाद सभी को जिला और बूथ स्तर पर कमिटी तैयार करने का टास्क दिया जाएगा।

40 जिलाध्यक्षों में 14 सवर्ण, 5 दलित

बिहार में कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 40 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर की थी। इनमें से 21 नए चेहरे हैं। 19 जिलाध्यक्षों को रिपीट किया गया है। सबसे ज्यादा 14 सवर्ण जाति से अध्यक्ष बनाए गए हैं। 5 दलित, 6 मुस्लिम और एक महिला को जिम्मेदारी दी गई है।

आलाकमान ने 19 जिलों के जिलाध्यक्षों को रिपीट किया है।

कैंडिडेट सिलेक्शन में जिलाध्यक्ष निभाएंगे बड़ी भूमिका

कांग्रेस संगठन को धारदार बनाने के लिए जिलाध्यक्षों को बड़ा पावर देने की तैयारी कर रही है। प्रदेश की तरह ही जिला में जिलाध्यक्षों को कई स्वतंत्र अधिकार दिए जा सकते हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो इनकी भूमिका अब केवल जिलों के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की नहीं होगी, बल्कि इन्हें मजबूत करने को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले और घोषणाएं और हो सकती हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण और कैंडिडेट सिलेक्शन में जिलाध्यक्षों की अहम भूमिका हो सकती है। बहुत जल्द सकी घोषणा भी हो सकती है।

6 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई

6 दिन पहले ही बिहार कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया था। जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया।

इसका संयोजक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को बनाया गया था। विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान और विधान परिषद दल के नेता मदन मोहन झा को सदस्य बनाया गया था।

इनके अलावा पार्टी के तीन प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, शाहनवाज आलम, और सुशील कुमार पासी को भी सदस्य बनाया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस...

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

Next Post
अनंत सिंह पर गोलियां बरसाने वाले विवेका पहलवान की मौत

अनंत सिंह पर गोलियां बरसाने वाले विवेका पहलवान की मौत

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 टीचर भर्ती रद्द करने का फैसला रहेगा बरकरार

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 टीचर भर्ती रद्द करने का फैसला रहेगा बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend