ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई बोलेंगे वक्फ बिल पर

UB India News by UB India News
April 2, 2025
in TAZA KHABR
0
कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई बोलेंगे वक्फ बिल पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तारीख थी 1 जुलाई 2024. लोकसभा चुनाव 2024 के बाद संसद का पहला सत्र था. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी. राहुल गांधी पहली बार एलओपी यानी विपक्ष के नेता के तौर पर बोले थे. एलओपी के रूप में अपने पहले संसद भाषण में उन्होंने पीएम मोदी को खूब सुनाया था. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर खूब हमला बोला था और भगवान शिव की तस्वीर दिखाई थी. उनके भाषण का मुख्य संदर्भ था हिंदुत्व और हिंसा. आज भी संसद में राहुल गांधी के लिए बड़ा दिन है. आज मोदी सरकार वक्फ बिल पेश करने जा रही है. राहुल गांधी ने बिल के विरोध करने का ऐलान तो कर दिया है, मगर वह इस चर्चा में बतौर वक्ता शामिल होने से बच रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि संसद में जब वक्फ बिल पेश होगा तब राहुल गांधी सदन में मौजूद तो रहेंगे, मगर इस चर्चा में बतौर वक्ता शामिल नहीं होंगे. लोकसभा में राहुल गांधी वक्फ बिल के विरोध में अपनी बात खुद नहीं रखेंगे. राहुल गांधी चाहते हैं कि वक्फ बिल पर चर्चा में कांग्रेस की ओर से उस नेता को शामिल होना चाहिए, जिसके पास इसकी ज्यादा जानकारी है. राहुल गांधी का कहना है कि उनके पास इस मुद्दे पर अधिक जानकारी नहीं है. कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी ने सुझाव दिया है कि वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस से बतौर वक्त जेपीसी के सदस्य हों तो बेहतर होगा क्योंकि उन्होंने मामले में कई बैठकें अटेंड की हैं और उनको मामले की इन डेप्थ जानकारी है.

Rahul Gandhi

वक्फ बिल पर कांग्रेस सांसदों की आज सुबह एक बैठक हुई.

वक्फ बिल पर नहीं बोलेंगे राहुल!
दरअसल, वक्फ बिल पर संसद में संग्राम से पहले कांग्रेस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. कांग्रेस इस बिल के विरोध में है. उसने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन एनेक्सी में कांग्रेस संसदीय दल के सभी लोकसभा सांसदों की एक बैठक हुई. इस दौरान वक्फ बिल पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखने को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक को राहुल गांधी ने संबोधित किया. इसी बैठक में यह तय हुआ कि राहुल गांधी वक्फ बिल को लेकर चर्चा में बतौर वक्ता भाग नहीं लेंगे. लोकसभा में राहुल गांधी की जगह वक्फ बिल पर बतौर वक्ता सांसद गौरव गोगोई बोलेंगे.

Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसदों की बैठक में मौजूद राहुल गांधी.

राहुल गांधी ने बैठक में क्या कहा
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जैसे यह सरकार सारे संस्थानों पर कब्जा कर रही है, वैसे ही संविधान के विरुद्ध ये वक्फ संशोधन बिल ला रही है. हम सदन में चर्चा के दौरान अपना पक्ष रखेंगे, विरोध करेंगे और खिलाफ वोट करेंगे. इस पर पूरा विपक्ष एकजुट है. बहरहाल, इस बैठक के बाद राहुल गांधी अपने घर चले गए. अभी वह संसद में मौजूद नहीं हैं. सूत्रों का कहना है कि वह कुछ देर में लोकसभा में फिर आएंगे और वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान लोकसभा में मौजूद रहेंगे.

RELATED POSTS

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 15, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के 211 प्रखंडों में नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में बुधवार से पढ़ाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के...

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

बंटी यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 3 दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय जांच में लापरवाही सामने आने के बाद तीन...

Next Post
लालू यादव  बचा सकते हैं सरकार !

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए ले जाया जाएगा दिल्ली

‘AAP’दा वालों ने निचोड़ लिया दिल्ली का पैसा

पीएम मोदी कर सकते हैं हर महीने बिहार का दौरा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend