ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में क्यों पढ़े खूब कसीदे…………….

UB India News by UB India News
April 2, 2025
in खास खबर
0
चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में क्यों पढ़े खूब कसीदे…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को इस वक्त का सबसे ताकतवर नेता बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल में प्रधानमंत्री मोदी सबसे अहम खिलाड़ी हैं।

भारत के भू-राजनीतिक रुख पर बोलते हुए चिली के राष्ट्रपति ने कहा, ‘…भारत विश्व में शांति के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी की आजकल एक अजीब स्थिति है कि वे दुनिया के हर नेता व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप, वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात कर सकते हैं। वे यूरोपीय संघ, ब्रिक्स या ईरान और BRICS में लैटिन अमेरिकी नेताओं समेत सभी से संपर्क कर सकते हैं, उन्हें अहम सुझाव दे सकते हैं। यह कुछ ऐसा है, जो अब कोई अन्य नेता नहीं कर सकता। आप आजकल भू-राजनीतिक माहौल में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं…।’

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

Chilean President Praises Indian PM Modi Says Key Player in Geopolitics News in Hindi
पीएम मोदी के साथ चिली के राष्ट्रपति
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में चिली के राष्ट्रपति का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और चिली के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित अन्य नेता मौजूद थे। यहां उन्होंने कहा, ‘ भारत में किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत हूं। मैं पहली बार राजकीय यात्रा पर यहां आया हूं। मैं यहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। पिछले 16 वर्षों से चिली से कोई भी यहां नहीं आया है और इन 16 वर्षों में भारत बहुत बदल गया है।’
Chilean President Praises Indian PM Modi Says Key Player in Geopolitics News in Hindi
पीएम मोदी के साथ चिली के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया। इस दौरान वहां मौजूद अतिथिगणों को संबोधित करते हुए चिली के राष्ट्रपति कहा कि चिली भारत के साथ हमारे संबंधों पर काम करना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है और अब हम भारत के साथ अपने संबंधों पर काम करना चाहते हैं। आज हमने कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।’
Chilean President Praises Indian PM Modi Says Key Player in Geopolitics News in Hindi
पीएम मोदी के साथ चिली के राष्ट्रपति
उन्होंने भारत के साथ अपने देश के संबंधों की अहमियत पर भी बात की। उन्होंने रणनीतिक आजादी और आपसी सहयोग की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘चिली एक ऐसा देश है जो दुनिया से जुड़ा हुआ है। हम किसी एक विशेष देश पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि हमारे चीन, अमेरिका, यूरोपीय संघ, हमारे क्षेत्र के देशों, लैटिन अमेरिका, एशिया प्रशांत, जापान, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंध हैं। अब हम भारत के साथ अपने संबंधों को और अधिक गहराई से काम करना चाहते हैं। इसके लिए हमने आज कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।’
Chilean President Praises Indian PM Modi Says Key Player in Geopolitics News in Hindi
पीएम मोदी के साथ चिली के राष्ट्रपति
विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति बोरिक और प्रधानमंत्री मोदी दोनों की पहली मुलाकात नवंबर 2024 में रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। वायुसेना स्टेशन पालम पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति बोरिक के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी राष्ट्रपति बोरिक से मुलाकात की। राष्ट्रपति बोरिक के साथ विदेश मामलों, कृषि, खनन, महिला और लैंगिक समानता तथा संस्कृति, कला और विरासत मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारिक नेता भी आए हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई बोलेंगे वक्फ बिल पर

कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई बोलेंगे वक्फ बिल पर

लालू यादव  बचा सकते हैं सरकार !

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए ले जाया जाएगा दिल्ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend