ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेरा कमेंट खुद ही सब कुछ कहता है, इसमें नया जोड़ने की जरूरत नहीं है………………

UB India News by UB India News
March 19, 2025
in खास खबर
0
कांग्रेस पार्टी UCC पर तब तक कुछ नहीं कहेगी जब तक ड्राफ्ट सामने नहीं आता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार की तारीफ की है। थरूर ने कहा- भारत आज ऐसी स्थिति में है जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कर सकता है। भारत के पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो वोलोदिमिर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन दोनों को गले लगा सकता है। हम दोनों जगहों (रूस और यूक्रेन) पर स्वीकार किए जाते हैं।

थरूर के इस बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि थरूर ने सच बोला है। उम्मीद है राहुल गांधी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेंगे। उधर पत्रकारों ने जब थरूर से उनके बयान के बारे में पूछा, तो कांग्रेस सांसद ने कहा- मेरा कमेंट खुद ही सब कुछ कहता है। इसमें नया जोड़ने की जरूरत नहीं है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

थरूर बोले- भारत शांति सैनिकों को भेज सकता है केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने इस बात की भी संभावना जताई कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत के जरिए शांति स्थापित होती है, तो भारत शांति सैनिकों को भेज सकता है।

उन्होंने कहा कि चूंकि रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे नाटो देशों से संबंधित यूरोपीय शांति सैनिकों को स्वीकार नहीं करेंगे, इसलिए शांति सैनिकों के लिए यूरोप से बाहर के देशों पर निर्भर रहना होगा।

थरूर ने कहा- ‘आज की स्थिति को देखते हुए मैं तीन साल पहले अपने दिए बयानों पर शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं। 2022 में संसदीय बहस में मैं इकलौता सांसद था, जिसने यूक्रेन को लेकर भारत के रुख की आलोचना की थी।’ थरूर ने ये बातें मंगलवार को दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में कहीं।

PM की तारीफ, भाजपा नेताओं के करीब थरूर पिछले कुछ समय से कांग्रेस सांसद शशि थरूर कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। वह भाजपा सांसदों के साथ तस्वीरें भी खिंचा रहे हैं।

25 फरवरी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ थरूर की सेल्फी

शशि थरूर ने 25 फरवरी को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ की फोटो X पर शेयर की थी। तस्वीर में उनके साथ ब्रिटेन के ट्रेड सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स भी नजर आ रहे हैं। थरूर ने फोटो कैप्शन में लिखा था- ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड स्टेट सेक्रेटरी जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ उनके भारतीय समकक्ष वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बातचीत करके अच्छा लगा।

23 फरवरी: थरूर ने मोदी और ट्रम्प की मुलाकात की तारीफ की प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के कुछ महत्वपूर्ण परिणाम देश के लोगों के लिए अच्छे हैं। मुझे लगता है कि इसमें कुछ सकारात्मक हासिल हुआ है, मैं एक भारतीय के रूप में इसकी सराहना करता हूं। इस मामले में मैंने पूरी तरह से राष्ट्रीय हित में बात की है।

थरूर की कांग्रेस से अनबन की खबरें भी आईं थी 18 फरवरी को राहुल गांधी और शशि थरूर के बीच मुलाकात की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, थरूर ने राहुल से कहा था कि मुझे संसद में महत्वपूर्ण बहसों में बोलने का मौका नहीं मिलता। पार्टी में मुझे इग्नोर किया जा रहा है। मैं पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर असमंजस में हैं। राहुल गांधी मेरी भूमिका स्पष्ट करें। राहुल गांधी ने शशि थरूर की शिकायतों का कोई खास जवाब नहीं दिया। थरूर को यह महसूस हुआ कि राहुल इस मामले में कुछ भी करने को तैयार नहीं थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
इजरायल ने गाजा में बरपाया कहर तो भारत ने जताई चिंता

इजरायल ने गाजा में बरपाया कहर तो भारत ने जताई चिंता

दिल्ली शराब नीति मामले में अब आम आदमी पार्टी भी आरोपी, केजरीवाल और AAP के खिलाफ ED ने दर्ज की चार्जशीट

ब पेशी भी होगी, सवाल भी होंगे और न्याय भी होगा........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend