ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

UB India News by UB India News
March 20, 2025
in केंद्रीय राजनीती, कैबिनेट
0
मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

RELATED POSTS

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बुधवार को देश में दूध का उत्पादन बढ़ाने पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत हजारों करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. साथ ही सरकार डेयरी विकास के लिए भी 3 हजार करोड़ का फंड देगी. इसके अलावा महाराष्ट्र में पगोटे से चौक को जोड़ने वाली जेएनपीए पोर्ट के लिए 4,500 करोड़ रुपये की लागत से 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है. साथ ही असम में यूरिया संयंत्र की स्थापना का रास्ता साफ कर दिया है.

कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए बढ़ाए गए आवंटन के साथ संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सरकार का ये मिशन कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के माध्यम से दूध उत्पादन की उत्पादकता में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। सरकार के इस फैसले से देश के तमाम पशुपालकों को फायदा होगा और उनकी कमाई में भी बढ़ोतरी होगी।

4500 करोड़ रुपये के निवेश से बनेगा नेशनल हाईवे

इससे अलावा, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 4,500 करोड़ रुपये के निवेश से महाराष्ट्र में जेएनपीए बंदरगाह (पगोटे) को चौक से जोड़ने के लिए छह-लेन वाले 29.21 किलोमीटर लंबे द्रुतगामी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस राजमार्ग परियोजना को 4,500.62 करोड़ रुपये की कुल लागत से ‘बनाओ, चलाओ, हस्तांतरित करो’ (बीओटी) पद्धति पर विकसित किया जाएगा।

भीम-यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए 1500 करोड़ रुपये की इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी

मंत्रिमंडल ने आज कम वैल्यू वाले भीम-यूपीआई ट्रांजैक्शन (पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए 1500 करोड़ रुपये की इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी। छोटे व्यापारियों की कैटेगरी से संबंधित 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए प्रति ट्रांजैक्शन वैल्यू पर 0.15% की दर से Incentive प्रदान किया जाएगा। कम वैल्यू वाले भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 1,500 करोड़ रुपये के अनुमानित परिव्यय के साथ लागू की जाएगी।

यूरिया की उपलब्धता के लिए भी बड़ा फैसला

इसके अलावा, कैबिनेट ने ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल), नामरूप, असम के मौजूदा परिसर में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स नामरूप IV फर्टिलाइजर प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दी। इस परियोजना से उत्तर पूर्व क्षेत्र में यूरिया की उपलब्धता में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। इस प्लांट से असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्व के राज्यों को भी लाभ होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
कांग्रेस पार्टी UCC पर तब तक कुछ नहीं कहेगी जब तक ड्राफ्ट सामने नहीं आता

मेरा कमेंट खुद ही सब कुछ कहता है, इसमें नया जोड़ने की जरूरत नहीं है..................

इजरायल ने गाजा में बरपाया कहर तो भारत ने जताई चिंता

इजरायल ने गाजा में बरपाया कहर तो भारत ने जताई चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend