पियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था।
फाइनल 9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अपने सभी मैच इसी मैदान पर खेले और सभी जीते। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में इकलौती हार भारत के खिलाफ ही मिली। यह हार दुबई के मैदान पर ही ग्रुप स्टेज में मिली थी।
स्टोरी में दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर…
भारत ने शुरुआती दोनों मैच 6 विकेट से जीते
- टीम इंडिया ने 20 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच से की। बांग्लादेश पहले खेलते हुए 228 रन ही बना सका। भारत ने शुभमन गिल की सेंचुरी के दम पर 47वें ओवर में मैच जीत लिया।
- भारत ने दूसरा मैच 23 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ खेला। पाकिस्तान पहले खेलते हुए 241 रन ही बना सका। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 43वें ओवर में ही मैच जीत लिया। कोहली ही प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।
सेमीफाइनल में भी चमके विराट
4 मार्च को भारत का सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए। स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने फिफ्टी लगाई। भारत ने पावरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए, यहां विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ पारी संभाल ली।
विराट ने संभलकर बैटिंग की, 56 सिंगल और 5 चौके लगाकर 84 रन बनाए। उन्होंने श्रेयस के साथ 91 रन की पार्टनरशिप की। आखिर में अक्षर पटेल, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने अहम पारियां खेलकर टीम को 49वें ओवर में जीत दिला दी।
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहला मैच हराया
- न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की शुरुआत मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही की। टॉम लैथम के शतक के दम पर टीम ने 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गया।
- कीवी टीम का दूसरा मैच रावलपिंडी में बांग्लादेश से हुआ। बांग्लादेश ने 9 विकेट खोकर 236 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने महज 26 रन देकर 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र के शतक के दम पर 47वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम ने 5 विकेट ही गंवाए।
साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल हराया
न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल लाहौर में साउथ अफ्रीका से हुआ। टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। रचिन रवींद्र और केन विलियमसन के शतक के दम पर टीम ने 6 विकेट खोकर 362 रन बना दिए। आखिर में ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने 49-49 रन की पारियां खेलीं।
बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका ने संभलकर शुरुआत की। कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वान डर डसन ने फिफ्टी लगाई। दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। डेविड मिलर ने एक एंड संभाला, लेकिन उन्हें दूसरे एंड से साथ नहीं मिला। उन्होंने सेंचुरी लगाई, लेकिन टीम 312 रन ही बना सकी।
न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में हरा चुका है भारत
भारत और न्यूजीलैंड दूसरी बार इस चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे। इससे पहले 2 मार्च को दुबई में दोनों का सामना हुआ। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 79 और हार्दिक पंड्या ने 45 रन बनाए। मैट हेनरी को 5 विकेट लिए।
250 रन के टारगेट के सामने धीमी पिच पर न्यूजीलैंड से केन विलियमसन ने 81 रन बनाए। उन्हें दूसरे एंड से किसी भी बैटर का साथ नहीं मिला। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए और टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब दोनों टीमें फिर एक बार दुबई में ही खिताब के लिए भिड़ेंगी।
टॉप-3 विकेट टेकर में भारत के 2 बॉलर्स
न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। भारत के मोहम्मद शमी 8 विकेट लेकर दूसरे और वरुण चक्रवर्ती 7 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
कोहली और रचिन में टॉप बैटर बनने की जंग
इंग्लैंड के बेन डकेट 227 रन बनाकर टॉप पर हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 2 शतक लगाकर 226 रन बना चुके हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भारत के विराट कोहली 217 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। फाइनल में इन्हीं 2 बैटर्स के बीच टॉप बैटर बनने की जंग होगी।
आंकड़ों में भारी है न्यूजीलैंड की टीम

लिमिटिड ओवर्स फॉर्मेट के आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड का सामना 16 बार हुआ है.
इन मुकाबलों में 6 बार टीम इंडिया विजेता बनी है, जबकि 9 बार कामयाबी न्यूजीलैंड के हिस्से में गई है. दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है.
9 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस के फाइनल में उतरेगी. न्यूजीलैंड से ज्यादा फाइनल खेलने का अनुभव भारतीय टीम के पास ही है. भारतीय टीम 9 मार्च को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पांचवीं बार फाइनल मुकाबले में उतरेगी.
बीते 6 साल में दो बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड का सामना हुआ है. 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया था. वहीं 2023 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ने 70 रन से जीत दर्ज पुरानी हार का हिसाब बराबर कर लिया था.
भारतीय टीम की मज़बूती

लेकिन न्यूजीलैंड के लिए भी फाइनल में भारत का सामना करना कम बड़ी चुनौती नहीं है. चार टॉप स्पिनर्स की बदौलत भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आती है.
अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने चार मैचों में पांच-पांच विकेट हासिल किए हैं. वहीं भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती महज दो मैचों में सात विकेट हासिल कर चुके हैं.
मोहम्मद शमी ने 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं और वो भी कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाजों में भारत के तीन खिलाड़ी शामिल हैं. विराट कोहली ने चार मैच में 217 रन बनाए हैं और वो इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं.
9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच भले ही कोई भी टीम विजेता बने, लेकिन इन आंकड़ों के मद्देनज़र दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद तो की ही जा सकती है.






