ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रियंका गांधी को सौंपी जा सकती है अहम जिम्मेदारी !……….

UB India News by UB India News
February 25, 2025
in महिला युग
0
30 अक्टूबर को नामांकन रैली में शामिल होने 5वीं बार छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लगातार पराजयों के पश्चात आखिरकार कांग्रेस ने अब एक मजबूत इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (चुनाव प्रबंधन तंत्र) बनाने की योजना पर विचार करना शुरू कर दिया है. इसकी कमान प्रियंका गांधी को सौंपी जा सकती है. इस समय पार्टी का चुनाव प्रबंधन तंत्र सुनील कनुगोलु, जिन्हें कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, की अगुवाई में बेहद अस्त-व्यस्त तरीके से काम कर रहा है. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जिनमें सचिन पायलट का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है, प्रियंका के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए पूर्णकालिक तौर पर काम करने की इच्छा जता चुके हैं.

परिसीमन की प्रक्रिया 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है और ऐसे में कांग्रेस का अनुमान है कि अगले लोकसभा चुनाव मई 2029 से कहीं पहले हो सकते हैं. इसके अलावा जुलाई-अगस्त 2027 में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव होने हैं, जिनसे भाजपा और एनडीए के सत्ता समीकरणों में उलटफेर हो सकता है. इसकी वजह से भी मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसी परिस्थितियों में एक मजबूत और पूर्णकालिक चुनाव प्रबंधन तंत्र कांग्रेस के लिए न केवल महत्वपूर्ण हो गया है, बल्कि राजनीति के बड़े खिलाड़ी के तौर पर अपनी मौजूदगी को बरकरार रखने के लिए जरूरी भी.

RELATED POSTS

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

‘निष्क्रिय’ सदस्यों की होगी छुट्टी
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में भी व्यापक बदलाव किए जाने की संभावना है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘निष्क्रिय’ सदस्यों को हटाने का फैसला कर लिया है. इनमें एके एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और आनंद शर्मा शामिल हैं.

दरअसल, पार्टी नेतृत्व को 36 सदस्यीय सीडब्ल्यूसी में कुछ नवनियुक्त पदाधिकारियों को शामिल करना है और इस वजह से कार्यसमिति में कुछ नई जगह बनानी होंगी. जयराम रमेश, गौरव गोगोई, रणदीप सुरजेवाला और चरणजीत सिंह चन्नी की भी जगह खाली हो रही है. गौरव गोगोई को असम में कांग्रेस का चेहरा बनाए जाने की संभावना है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव है. सुरजेवाला हरियाणा और चन्नी पंजाब में कांग्रेस इकाइयों का नेतृत्व करने की इच्छा रखते हैं. पिछले हफ्ते चन्नी का नाम एआईसीसी महासचिव के रूप में प्रस्तावित हुआ था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए हाथ जोड़ लिए कि उनकी ज्यादा दिलचस्पी तो पंजाब की राजनीति में है.

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व रजनी पाटिल (हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की प्रभारी महासचिव), बीके हरिप्रसाद (हरियाणा), हरीश चौधरी (मध्य प्रदेश), गिरीश चोडनकर (तमिलनाडु और पुडुचेरी), अजय कुमार लल्लू (ओडिशा), के. राजू (झारखंड), मीनाक्षी नटराजन (तेलंगाना), सप्तगिरी शंकर उल्का (मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड) और कृष्णा अल्लावरु (बिहार) को सीडब्ल्यूसी में शामिल करना चाहता है और इसलिए भी कुछ मौजूदा सदस्यों को हटाना जरूरी हो जाता है. दरअसल, कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार एआईसीसी महासचिवों को सीडब्ल्यूसी का सदस्य होना अनिवार्य है. इसी कारण इन पदाधिकारियों को पूर्णकालिक एआईसीसी महासचिव के बजाय ‘प्रभारी’ (इन-चार्ज) के रूप में नामित किया गया है. सीडब्ल्यूसी में शामिल होने के बाद वे पार्टी महासचिव के रूप में कार्य कर सकेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

Next Post
मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

मध्य प्रदेश में निवेश के 'महाकुंभ' का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ......

2 घंटे के लिए बिहार दौरे पर पीएम मोदी ,  सीएम नितीश के साथ कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

2 घंटे के लिए बिहार दौरे पर पीएम मोदी , सीएम नितीश के साथ कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend