ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी…….

UB India News by UB India News
February 25, 2025
in खास खबर, बिहार, भागलपुर
0
लालू ने मोदी के परिवार पर सवाल उठा कर वही गलती कर दी, जो राहुल गांधी ने पिछले चुनाव में चौकीदार पर सवाल उठा कर की थी!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को एक दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। वे भागलपुर से बिहार के लिए 24 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इस दौरान PM किसान निधि योजना के 6 साल पूरे होने पर देशभर के 12 करोड़ किसानों के लिए इसकी 19वीं किस्त जारी करेंगे।

इधर, पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री आज बिहार में हैं। इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी।’

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

लालू ने कहा-

QuoteImage

चुनावी साल है, इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन दिखावटी रूप से बिहार से होगा, लेकिन यहां के लोगों को कुछ नहीं मिलेगा और न देंगे।

QuoteImage

चुनाव है इसलिए आ रहे हैं- तेजस्वी

नेता प्रतिपत्र तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में चुनाव है इसलिए अब सब बिहार आएंगे। बिहार ने डबल इंजन की सरकार को 20 साल तक मौका दिया, लेकिन साक्षरता, किसानों की आय में सबसे पीछे है। बेरोजगारी, गरीबी में बिहार नंबर वन है।

2 घंटे बिहार में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री स्पेशल चार्टर प्लेन से दोपहर करीब 1.30 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। फिर यहां से हेलिकॉप्टर से भागलपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। 2 बजकर 5 मिनट पर पीएम मोदी भागलपुर हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड पर लैंड करेंगे। दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर सड़क के रास्ते कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे।

2 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक PM किसान सम्मान निधि योजना की राशि जारी करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री कई योजनाओं कर उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। 3 बजकर 25 मिनट पर वह पूर्णिया के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान PM मोदी कुल 2 घंटे तक बिहार में रुकेंगे।

PM के साथ सीएम नीतीश और राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

भागलपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, पंचायती राज मंत्री जीतन राम मांझी, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ललन सिंह, गिरिराज सिंह समेत सांसद-विधायक शामिल होंगे।

किसान निधि का 6 साल पूरा, 19वीं किस्त जारी करेंगे PM

PM किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का 24 फरवरी को 6 साल पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी 2019 को योजना शुरू की थी। इसमें पात्र किसान परिवारों को 6,000 रुपए की वार्षिक (प्रति तीन महीने पर 2 हजार रुपए) वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18 किस्तों के माध्यम से 3.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

बैग, चार्जर, काला रुमाल, दुपट्‌टा, गमछा बैन

PM के इस इवेंट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्‌डे में लगभग 5 हजार जवानों की तैनाती की गई है। बिहार पुलिस के जवानों के अलावा मेन मंच की सुरक्षा रविवार रात से ही SPG ने संभाल ली है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से आम लोगों को बैग, चार्जर, पावर बैंक, काला रुमाल, काला दुपट्टा, काला गमछा लेकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कार्यक्रम स्थल के एक से डेढ़ किलोमीटर दूर पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है।

बिहार के 86.56 लाख किसानों को मिल चुकी है राशि

केंद्रीय कृषि मंत्री के मुताबिक, बिहार को पिछली किस्तों के माध्यम से 25,497 करोड़ रुपए से ज्यादा मिले हैं। राज्य के 86.56 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला है। 19वीं किस्त में लगभग 76.37 लाख किसानों को 1,591 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ मिलेगा।

अकेले भागलपुर में अब तक PM किसान की 18 किस्तों के तहत लगभग 2.82 लाख लाभार्थियों को 813.87 करोड़ रुपए मिले हैं। 19वीं किस्त में लगभग 2.48 लाख लाभार्थियों को 51.22 करोड़ रुपए से अधिक का लाभ मिलेगा।

तिलकामांझी से एयरपोर्ट तक गाड़ियों की नो एंट्री

PM के इवेंट को लेकर कई रूट को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक DSP आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ‘ट्रैफिक के लिए 3000 जवान तैनात किए गए हैं। मैट्रिक के परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एम्बुलेंस सेवा बहाल रहेगी। दोगच्छी से किसी तरह के वाहन को शहर में नहीं आने दिए जाएगा। साथ ही तिलकामांझी से हवाई अड्डा तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post
भाजपा, जदयू और बसपा नेता राजद में हुए शामिल

लालू यादव की रणनीति और नैरेटिव को कमजोर करती जा रही है बीजेपी .................

तेलंगाना टनल हादसा, सिलक्यारा टनल ऑपरेशन की टीम भी रेस्क्यू में जुटी

तेलंगाना टनल हादसा, सिलक्यारा टनल ऑपरेशन की टीम भी रेस्क्यू में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend