ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी ने पकड़ ली दुखती नब्ज…

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी ने पकड़ ली दुखती नब्ज…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुटबाजी के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि गुटबाजी में शामिल होने वालों को निकाल दिया जाना चाहिए। नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य के अपने पहले दौरे में अल्लावरु बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

पार्टी में गुटबाजी करने वालों को निकाल देना चाहिए- कृष्णा
उन्होंने कहा, ‘पार्टी में गुटबाजी करने वालों को बाहर निकाल देना चाहिए। मतभेद समझ में आते हैं…कार्यकर्ताओं/नेताओं को अपने विचार पार्टी मंचों पर ही रखने चाहिए। लेकिन इसे लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए।’ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

कार्यकर्ता भी सम्मान के हकदार
अल्लावरु ने कहा, ‘आम धारणा है कि पार्टी संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिलता और इसके बजाय नेताओं को अधिक महत्व मिलता है। मैं यह जरूर कहूंगा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। हमें बिहार में कांग्रेस को फिर से मजबूत करना है। हमें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है। लड़ाई चाहे बड़ी हो या छोटी, संभव हो या असंभव… हमें जीतने के लिए हर लड़ाई लड़नी होगी। हम बिहार में लड़ेंगे… हम जीतेंगे।’

‘दिल्ली-पटना का चक्कर लगाना बंद करें नेता’
अल्लावरु ने कहा, ‘दिल्ली और पटना के चक्कर लगाना बंद करें। अगर आप जमीनी स्तर पर मेहनत करते दिखेंगे तो आपको ईनाम मिलेगा। बिहार में बूथ, वार्ड, गांव, पंचायत और प्रखंड से ताकत मिलती है… इसलिए पटना और दिल्ली छोड़कर इलाके में मेहनत करें।’ बिहार प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर अल्लावरु का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

22 फरवरी को खरगे भी आ रहे बिहार
इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अल्लावरु ने कहा कि उनका ध्यान विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर है। उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।’ अल्लावरु के बिहार में तीन-चार दिन रहने की उम्मीद है। अपने प्रवास के दौरान वह पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी 22 फरवरी को बिहार के बक्सर जिले का दौरा कर सकते हैं। खरगे बक्सर में एक समारोह में शामिल होंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है………….

नीतीश कुमार के पास दैवीय शक्ति आ गई है.............

महाकुंभ में महापाप करने वाले पकडे गए, 13 FIRs दर्ज,17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉक…………….

महाकुंभ में महापाप करने वाले पकडे गए, 13 FIRs दर्ज,17 वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉक................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend