ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP की रणनीति का जवाब नहीं

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in खास खबर, दिल्ली
0
BJP की रणनीति का जवाब नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का राज्याभिषेक हो गया. रामलीला मैदान से रेखा गुप्ता ने इतिहास रच दिया. वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन चुकी हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह खास रहा. वजह यहां एनडीए का शक्ति प्रदर्शन दिखा. सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-डिप्टी सीएम समेत दिग्गज एनडीए नेता शामिल हुए. जब रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली, तब खुद पीएम मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे. भले ही मंच रेखा गुप्ता के शपथ का था, मगर भाजपा ने इससे कई समीकरणों को साधा.

सबसे पहले रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह को जानते हैं. दिल्ली में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं. एलजी वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई. इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

मंच पर कौन-कौन थे
शपथ ग्रहण में रामलीला मैदान खचाखच भरा था. शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग-अलग मंच तैयार किए गए. मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सहयोगी सदस्य, और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी उपस्थित रहे. दूसरे मंच पर धर्मगुरुओं और विशिष्ट अतिथि मौजूद थे, जबकि तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार मौजूद थे.

भाजपा ने पहले वाले मंच से ही अपने दो समीकरणों को साधा. पहले तो इस मंच से प्रवेश वर्मा की नाराजगी को दूर किया. उसके बाद महाराष्ट्र का भी समीकरण साध लिया.

प्रवेश वर्मा वाला समीकरण: रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने से प्रवेश वर्मा नाराज चल रहे थे. कल शाम से लेकर सुबह तक उनके घर कोई हलचल नहीं दिखी. ऐसा लगा कि वह भाजपा के फैसले से खुश नहीं हैं. मगर जैसे ही मंच पर रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा का आमना-सामना हुआ, चीजें बदल गईं. रेखा गुप्ता अदब के साथ प्रवेश वर्मा के पास गईं. चेहरे पर मुस्कान लिए उन्होंने हाथ जोड़कर प्रवेश साहिब वर्मा को नमस्कार किया. प्रवेश ने भी नाराजगी को खत्म किया. उन्होंने एक तरफ से रेखा गुप्ता को गले लगाया. इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान खिली थी.

फडणवीस-शिंदे वाला खेल: भाजपा ने दिल्ली के मंच को महाराष्ट्र के लिए भी यूज किया. रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए. पिछले कुछ दिनों से एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें थीं. देवेंद्र फडणवीस की कई बैठकों में वह शामिल नहीं हुए थे. इतना ही नहीं, ऐसे कई फैसले हुए, जिससे लगा कि शिंदे और फडणवीस में तकरार बढ़ गई है. पर रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शिंदे और फडणवीस हंसते-मुस्कुराते और एक-दूसरे के बगल में दिखे. ऐसा लगा कि भाजपा ने खटपट दूर कर ली.

भाजपा के पलिए ऐतिहासिक दिन
बहरहाल, रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्होंने रामलीला मैदान में अपने पद की शपथ ग्रहण की. यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. क्योंकि 27 साल बाद पार्टी दिल्ली की सत्ता में वापस आई है. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराया था. इस सीट पर उन्होंने 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की थी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार , रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए

दिल्ली में आज से 'रेखा सरकार , रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए

स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 20 अंक गिरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend