ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री

UB India News by UB India News
February 21, 2025
in खास खबर, बक्सर, बिहार
0
बक्सर के रहने वाले पंकज सिंह दिल्ली कैबिनेट में बने मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद आज रेखा गुप्ता ने CM पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह भी शामिल हैं। वे दिल्ली के विकासपुरी से विधायक चुने गए हैं। पंकज राजपूत समाज से आते हैं।

18 फरवरी को पंकज सिंह की मां सीता सिंह का निधन हुआ था। कल यानी 19 फरवरी को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ। पंकज के छोटे भाई नीरज सिंह ने कहा, ‘आज मां जिंदा होती तो उन्हें गर्व होता।’

RELATED POSTS

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

पंकज सिंह बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के रहने वाले एमसीडी के पूर्व कमिश्नर स्वर्गीय राजमोहन सिंह के बेटे हैं। उन्होंने विकासपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र यादव को 13,364 वोट से हराया।

पेशे से डेंटिस्ट हैं पंकज सिंह

पंकज सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को दिल्ली के विकासपुरी में हुआ। पंकज सिंह पेशे से डेंटिस्ट हैं। बिहार से ही उन्होंने BDS की डिग्री हासिल की है। पंकज सिंह की पत्नी रश्मि भी डेंटिस्ट हैं। MCD के पार्षद के रूप में पंकज सिंह ने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की।

बक्सर में हर साल कराते हैं फुटबॉल टूर्नामेंट

पंकज बचपन से ही दिल्ली में रह रहे हैं। वे 4 भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। बड़े भाई मनोज सिंह सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एग्जिक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन भी हैं। जबकि, दूसरे और चौथे भाई नीरज कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह दिल्ली हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं।

पंकज हर साल बक्सर के अपने गांव में पिता के नाम पर बाबू राजा मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कराते हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल टीमें हिस्सा लेती है। साल में एक बार पंकज इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आते हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी अपने-अपने कैंडिडेट को...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

Next Post
BJP की रणनीति का जवाब नहीं

BJP की रणनीति का जवाब नहीं

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार , रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए

दिल्ली में आज से 'रेखा सरकार , रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend