ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’, कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा के बयान ने मचा दिया हंगामा…………..

UB India News by UB India News
February 18, 2025
in खास खबर
0
‘चीन हमारा दुश्मन नहीं’, कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा के बयान ने मचा दिया हंगामा…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के सीनियर नेता और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने एक बड़ा दावा करके नया विवाद खड़ा कर दिया है. सैम पित्रोदा ने कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जाता है. उनका कहना है कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए.

पित्रोदा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम पड़ोसी देश को पहचानें और उसका सम्मान करें. पित्रोदा ने भारत-चीन संबंधों पर कहा कि भारत को अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है और यह धारणा छोड़ने की जरूरत है कि चीन दुश्मन है.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

‘भारत का दृष्टिकोण टकराव वाला

पित्रोदा ने कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा से टकराव वाला रहा है, जो दुश्मनी पैदा करता है. सोचने का यह तरीका बदलना चाहिए, यह जरूरी नहीं कि हम हमेशा चीन को दुश्मन मानें और यह सिर्फ चीन के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए होना चाहिए. सैम पित्रोदा ने कहा, मुझे नहीं पता कि चीन से क्या खतरा है. मुझे लगता है कि इस मुद्दे को अक्सर जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, क्योंकि अमेरिका को हमेशा दुश्मन की पहचान करनी होती है.

‘कमांड और कंट्रोल की मानसिकता से बाहर निकलना होगा’

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अब सभी देशों को एक साथ आने का समय है. हमें सीखने, संवाद बढ़ाने, सहयोग करने और मिलकर काम करने की जरूरत है, हमें कमांड और कंट्रोल की मानसिकता से बाहर निकलना होगा. चीन चारों ओर है, चीन बढ़ रहा है, हमें इसे पहचानना और समझना होगा. हर देश आगे बढ़ रहा है, कुछ तेजी से, कुछ धीमे, जो बहुत गरीब हैं, उन्हें तेजी से बढ़ना होगा और जो संपन्न हैं, उनकी वृद्धि धीमी होगी, जो विकसित हैं, उनकी आबादी बुजुर्ग होगी, जबकि विकासशील देशों की आबादी युवा होगी. हमें इन सब चीजों को एक साथ देखना होगा.

मोदी-ट्रंप की मुलाकात के बाद दिया बयान

पित्रोदा की यह टिप्पणी हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद आई है, जिसमें भारत-चीन सीमा तनाव पर चर्चा हुई थी. 13 फरवरी को हुई एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव में मध्यस्थता करने की पेशकश की, जिससे यह संकेत मिला कि अमेरिका स्थिति को शांत करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है. भारत ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, हमारे किसी भी पड़ोसी के साथ जो भी मुद्दे हैं, हम हमेशा इन्हें द्विपक्षीय तरीके से हल करने की कोशिश करते हैं. भारत और चीन के बीच भी यही स्थिति है. हम अपने मुद्दों पर द्विपक्षीय स्तर पर बातचीत करते रहे हैं और आगे भी यही करेंगे.

क्या बोले प्रदीप भंडारी?

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी के विश्वासपात्र सैम पित्रोदा ने भी कहा की हमें चीन को नफरत से नहीं देखना चाहिए इससे पता चलता है की यह चीन के साथ हैं और भारत से नफरत करते हैं. राहुल गांधी एक ऐसे एजेंट हैं, जो भारत के विकास बारे में कम बातें करते हैं, बल्कि वह चीन और जॉर्ज सोरोस के बारे में ज्यादा बातें करते हैं. राहुल गांधी ने संसद में भी अपने भाषण में भारत से ज्यादा चीन के बारे में ज्यादा बातें करी. जवाहरलाल नेहरू ने भी हमारे देश का अभिन्न हिस्सा चीन को दे दिया था.

‘राहुल गांधी चीन और जॉर्ज सोरस के रिमोट कंट्रोल’

कांग्रेस पार्टी की हमदर्दी भारत से ज्यादा चीन में है. राहुल गांधी चीन और जॉर्ज सोरोस के रिमोट कंट्रोल बनकर रह गए हैं, इंडियन नेशनल कांग्रेस अब इंडियन एंटी नेशनल कांग्रेस बनकर रह गई है. राहुल गांधी तभी कहते हैं की वह इंडियन स्टेट से लड़ना चाहते हैं.

क्या बोले अजय आलोक?

वहीं भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा सैम पित्रोदा राहुल गांधी के मेंटर हैं और राहुल भी चीन की तारीफ करते रहते हैं. चीन और राहुल गांधी और कांग्रेस का बहुत पुराना याराना है. सैम पित्रोदा ने गलत कुछ भी नहीं बोला है कांग्रेस, राहुल गांधी और चीन के गहरे संबंध हैं. महाकुंभ पर लालू यादव के बयान पर कहा – यह लोग सनातन विरोधी हैं, यह राजनीतिक गिद्ध हैं, जो महाकुंभ को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
बिहार में बदलाव की आंच पर कांग्रेस !

बिहार में बदलाव की आंच पर कांग्रेस !

महाराष्‍ट्र : मराठी वोटों का गणित और हिंदुत्‍व की पिच, गुड़ी पड़वा पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में राजनीतिक दल

महाराष्ट्र :सीएम-डिप्टी सीएम में खिंच गई तलवार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend