ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या भाजपा और कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करने पर आमादा हैं!

UB India News by UB India News
February 12, 2025
in खास खबर, पटना, बिहार, राष्ट्रीय
0
क्या भाजपा और कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करने पर आमादा हैं!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा चुनाव से कई बातों का खुलासा हुआ है. अव्वल यह कि एकजुट हुए बिना विपक्ष का भाजपा से मुकाबला आसान नहीं है. दूसरा कि विपक्ष लाख कोशिश करे, उसका एकजुट होना या बने रहना असंभव है. सबसे बड़ा संदेश यह है कि जिस तरह भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व मिटाने पर आमादा है, अब कांग्रेस भी उसी राह पर चल पड़ी है. लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों ने एकजुट होकर मुकाबले की रणनीति पर तो काम किया, पर उसके बाद एकता की धज्जियां भी विपक्ष ने उड़ा दीं. हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव में विपक्ष की फूट साफ-साफ दिखी. आश्चर्य यह कि विपक्षी गठबंधन इंडिया का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस ने ही विपक्षी एकता तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा की तरह अपना विरोधी मान कर कांग्रेस ने हरियाणा में अपना बेड़ा गर्क किया तो दिल्ली में आप की खाट खड़ी कर दी. अब बिहार में भी कांग्रेस इसी अंदाज में चलने के इशारे कर रही है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी से कांग्रेस का टकराव लोकसभा चुनाव से ही बना हुआ है. यानी देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने राज्यों में क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का बीड़ा उठाया है तो सबसे बड़ी और गौरवशाली अतीत वाली पार्टी कांग्रेस भी उसी राह पर चलती दिख रही है.

बिहार में जेडीयू ही रहा है बड़ा भाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार यह बात कह चुके हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों के दिन लद गए. ऐसा कहने का उनका आशय बिहार में भाजपा की सहयोगी बड़ी पार्टी जेडीयू से रहा है. इसी बात से खफा होकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2022 में भाजपा का साथ छोड़ दिया था. उन्होंने न सिर्फ साथ छोड़ा, बल्कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन भी बनाया. यह अलग बात है कि विपक्षी गठबंधन का सूत्रधार होने के बावजूद उन्हें उसका लाभ नहीं मिला और लोकसभा चुनाव से छह महीने पहले ही भाजपा के शरण में जाना पड़ा. भाजपा ने भी बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी जेडीयू को रणनीतिक ढंग से पूर्व की तरह जेडीयू की बड़े भाई की भूमिका बरकरार रखी. जेडीयू की बड़े भाई की भूमिका भी 2005 से बिहार में बरकरार है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

विपक्ष में आरजेडी की है मोनोपोली
जेडीयू की तरह ही लालू यादव और तेजस्वी यादव की राजद की मोनोपोली रही है. आररजेडी भी महागठबंधन बना कर बिहार में स्वघोषित बड़ा भाई बना हुआ है.यानी महागठबंधन में उसकी मोनोपोली रही है. राष्ट्रीय स्तर की पार्टी कांग्रेस बिहार में आरजेडी की चेरी बनती रही है. कांग्रेस का हाल यह है कि लालू यादव के इशारे पर ही बिहार में उसके अध्यक्ष या चुनावों में उम्मीदवार तय होते रहे हैं. यह बात खुद लालू प्रसाद यादव कांग्रेस नेताओं के सामने कहते रहे हैं. कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह को लालू समर्थक माना जाता है. लालू कहते भी हैं कि उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला सोनिया गांधी ने उनके ही कहने पर किया. कांग्रेस अब अपनी इस परजीवी छवि से उबरना चाहती है. पखवाड़े भर के अंतराल पर राहुल गांधी ने दो बार बिहार के हाल में दौरे किए. दोनों ही बार उनके तेवर से लगा कि वे अब बिहार में कांग्रेस को आरजेडी का पिछलग्गू बना कर नहीं रखना चाहते. राहुल दलित और मुसलमानों के सहारे बिहार में कांग्रेस को धार देना चाहते हैं. उनके इरादे से यही लगता है कि कांग्रेस बिहार में हरियाणा और दिल्ली की तरह ही अकेले चलने का फैसला कर चुकी है.

कांग्रेस का साथ RJD की मजबूरी है
आरजेडी को भी हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे देख कर अब यह बात समझ में आ गई होगी कि कांग्रेस से पंगा लेना अहितकर साबित हो सकता है. कांग्रेस चुनाव जीतने की स्थिति में भले न हो, पर महागठबंधन के घटक दलों को हराने का माद्दा तो उसमें है ही. जिस तरह कांग्रेस संविधान, अंबेडकर और दलित को लेकर मुखर है, उससे बिहार के तकरीबन 16 प्रतिशत दलित आबादी का खासा हिस्सा उसके प्रभाव में तो आने की संभावना है. मुसलमानों की तो पहले से ही कांग्रेस हितैषी रही है. बिहार में मुस्लिम आबादी भी करीब 17-18 प्रतिशत है. आरजेडी ने मुस्लिम वोटों के लिए पहले से ही यादव बिरादरी के साथ समीकरण बनाया है. मुस्लिम और दलित वोटों को ध्यान में रख कर ही जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी पूरी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. इसमें कांग्रेस ने भी कुछ झटक लिया तो आरजेडी की परेशानी बढ़नी तय है.

दिल्ली ने BJP का मनोबल बढ़ाया है
एनडीए की बात करें तो हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उसका मनोबल बढ़ा है. लोकसभा चुनाव में भाजपा थोड़ी कमजोर पड़ी तो सरकार बनाने के लिए उसे क्षेत्रीय दलों का सहयोग लेना पड़ा. पर अब स्थिति बदलती दिख रही है. भाजपा के सहयोगी क्षेत्रीय दल तो उसकी स्थिति देख कर अब सरेंडर की मुद्रा में दिखते हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा कहते हैं कि बिहार में छोटे और बड़े भाई के रुतबे का कोई सवाल नहीं है, विधानसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस ही एनडीए की प्राथमिकता है. आमतौर पर हर बार चुनाव से पहले जेडीयू सीटों के लिए भाजपा पर पहले से ही दबाव बनाना शुरू कर देता था. यह पहली बार है, जब सीटों के बजाय जेडीयू के शीर्ष नेता परफार्मेंस की बात कर रहे हैं. दिल्ली की जीत पर जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान ऐसे इतरा रहे हैं, जैसे खुद ही कमाल कर दिया हो. इनका मानस समझने की कोशिश करें तो साफ समझ में आएगा कि भाजपा के सहयोगी राज्यों में उसकी बढ़त देख समर्पण की मुद्रा में हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
कर्नाटक: राहुल, केजरीवाल और अखिलेश की तस्वीर वायरल सोशल मीडिया वारल होने के बाद भारी पथराव

कर्नाटक: राहुल, केजरीवाल और अखिलेश की तस्वीर वायरल सोशल मीडिया वारल होने के बाद भारी पथराव

वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला , ‘अब रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तारी से छूट नहीं’

कानून तोड़ने वाले कानून कैसे बना सकते हैं .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend