ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी उपचुनाव : बुर्का, वोटिंग और बवाल, मिल्कीपुर में अखिलेश क्यों हैं लाल

UB India News by UB India News
February 6, 2025
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
यूपी उपचुनाव : बुर्का, वोटिंग और बवाल, मिल्कीपुर में अखिलेश क्यों हैं लाल

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव को लेकर आज सुबह से ही वोटिंग जारी है लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव फर्जी वोटिंग को लेकर बड़े आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि बूथों में बुर्का उठा-उठाकर चेकिंग की जा रही है और साथ ही फर्जी मतदान कराए जाने के भी आरोप लगाए हैं. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि चुनाव में मतदान के दौरान पुलिस अधिकारी मतदाताओं की आईडी चेक कर रहे हैं और इसे लेकर उन्होंने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है.

एक्स पर पोस्ट कर अयोध्या पुलिस पर अखिलेश यादव ने लगाया ये आरोप

एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, चुनाव आयोग तुरंत इसपर संज्ञान ले कि अयोध्या पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. यह मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है. ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए.

चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे… pic.twitter.com/dLlLXal24h

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 5, 2025

एक अन्य पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहनेवाले ने साफ कर दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है. निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?

Latest and Breaking News on NDTV

अयोध्या पुलिस ने दिया जवाब

हालांकि, यहां बता दें कि अयोध्या पुलिस को लेकर लगाए गए आरोप पर अयोध्या पुलिस ने जवाब दिया है. अयोध्या पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ली गई तस्वीर उस वक्त की है जब पुलिस बूथ एजेंट का पहचान पत्र देख रही थी. फोटो में नजर आ रहा व्यक्ति एक प्रत्याशी का बूथ एजेंट है, जिसे उसका पहचान पत्र देखने के बाद प्रमाणित किया गया था.

दिल्ली में भी बुर्के को लेकर हो रहा बवाल 

यहां आपको बता दें कि दिल्ली में भी बुधवार को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है और इस दौरान बीजेपी ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोट कराए जाने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने विशेषतौर पर सीलमपुर में हो रही वोटिंग को लेकर यह आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक आर्यन पब्लिक स्कूल ब्रह्मपुरी में बने बूथ पर फर्जी वोटिंग हो रही है, जिसके बाद आप, कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां धक्कामुक्की भी हुई. हालांकि, बाद में पुलिस ने बीच बचाव करवा कर मामला शांत किया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
PM मोदी के कुंभ स्नान का स्मार्ट प्रोटोकॉल , श्रद्धालु परेशान न हों इसलिए मेले में एंट्री नहीं ली

PM मोदी के कुंभ स्नान का स्मार्ट प्रोटोकॉल , श्रद्धालु परेशान न हों इसलिए मेले में एंट्री नहीं ली

बिहार में जमीन रजिस्ट्री अब ऑनलाइन होगी………

बिहार में जमीन रजिस्ट्री अब ऑनलाइन होगी.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend