ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत के दरवाजे पर हमास की दस्तक !

UB India News by UB India News
February 6, 2025
in खास खबर, ब्लॉग
0
भारत के दरवाजे पर हमास की दस्तक !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम हो गया है. इसके बाद हमास अब ऐसा कुछ करने जा रहा है जो भारत के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है, जिसमें हमास के सदस्य भी मौजूद रहेंगे. जैश ए मोहम्मद का चीफ आतंकी मसूद अजहर है. कार्यक्रम की जगह रावलकोट होगा जो आतंकियों के लिए लॉन्चिंग पैड है. हमास नेताओं के पोस्टर यहां लगे हैं. जम्मू-कश्मीर में लगातार सैन्य दबाव के बाद JeM काफी कमजोर हो चुका है, जिस कारण अब उसे लोगों से जुड़ने के लिए हमास की मदद लेनी पड़ रही है. पीओके के साबिर शहीद स्टेडियम में ‘कश्मीर सॉलिडेरिटी एंड अल अक्सा फ्लड’ कॉन्फ्रेंस के नाम से 5 फरवरी को एक मीटिंग की जा रही है.

हमास के नेताओं की पीओके में मौजूदगी भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. सवाल उठता है कि क्या अब समय आ गया है कि भारत को भी हमास को एक आतंकी संगठन घोषित कर देना चाहिए. दरअसल भारत सरकार ने अभी तक हमास को एक आतंकी संगठन नहीं माना है. भारत लगातार फिलिस्तीन का समर्थन करता रहा है. इजरायल बार-बार भारत से यह मांग करता रहा है कि उसे हमास को एक आतंकी संगठन मानना चाहिए. साल 2023 में इजरायल ने एक ऐसी ही मांग करते हुए भारत में 26/11 हमले के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकी संगठन घोषित किया था.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

हमास और लश्कर-ए-तैयबा में हुई थी मीटिंग
पिछले साल अगस्त में हमास और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सैफुल्ला खालिद के बीच मीटिंग हुई थी. कतर की राजधानी दोहा में हमास नेता खालिद मेशाल के साथ मीटिंग को लेकर भारत अलर्ट पर था. सैफुल्ला खालिद को 2018 में अमेरिका के ट्रेजरी विभाग की ओर से आतंकी नामित किया गया था. इस मुलाकात को लेकर कहा गया था कि ईरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या पर अपनी संवेदना जताने के लिए मेशाल से मुलाकात की थी. सैफुल्ला लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी है.

इजरायल-हमास में सीजफायर
इजरायल और हमास के बीच लगभग 15 महीने चले युद्ध के बाद जनवरी की शुरुआत में युद्धविराम हो गया. सीजफायर के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका पहुंचे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह किसी विदेशी नेता की पहली यात्रा है. इस दौरान एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने एक बेहद विवादित बयान दिया है. ट्रंप ने कसम खाई है कि अमेरिका युद्ध से तबाह हो चुके गाजा पर ‘कब्जा’ कर लेगा और अमेरिका का अधिकार होगा. हम वहां मौजूद हर बम जो नहीं फटा है उसे खत्म करेंगे.’ ट्रंप का यह एक और विस्तारवादी बयान माना जा रहा है. ट्रंप पहले पनामा नहर, ग्रीनलैंड पर कब्जे के साथ-साथ कनाडा को देश का 51वां राज्य बनाने की बात कह चुके हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए 104 लोगों को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान…..

अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए 104 लोगों को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान.....

यूपी उपचुनाव : बुर्का, वोटिंग और बवाल, मिल्कीपुर में अखिलेश क्यों हैं लाल

यूपी उपचुनाव : बुर्का, वोटिंग और बवाल, मिल्कीपुर में अखिलेश क्यों हैं लाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend