ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोकामा गोलीबारी मामले में पुलिस ने दर्ज की तीन FIR, अनंत सिंह पर भी मामला दर्ज

UB India News by UB India News
January 24, 2025
in अपराध, खास खबर, पटना, बिहार
0
मोकामा गोलीबारी मामले में पुलिस ने दर्ज की तीन FIR, अनंत सिंह पर भी मामला दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार का मोकामा का नौरंगा-जलालपुर गांव बुधवार को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। इस गोलीबारी में अनंत सिंह को कोई चोट नहीं आई है लेकिन पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस द्वारा अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने गैंगवार की संभावना से इनकार किया है। अब इस पूरी घटना को लेकर पुलिस की ओर से FIR दर्ज कर ली गई है।

अनंत सिंह पर भी FIR

मोकामा में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस द्वारा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है। एक एफआईआर में मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर भी मामला दर्ज किया गया है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

पुलिस ने क्या बताया?

पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग के मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है। पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग  ने बताया- “पुलिस को जानकारी मिली कि मोकामाके पचमला क्षेत्र के नौरंगा गांव में दो गिरोहों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस की एक टीम शाम को तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक गिरोह वहां से फरार हो गया था। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। एफएसएल टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि करीब पंद्रह राउंड गोली चली, लेकिन घटनास्थल का निरीक्षण करने पर केवल तीन राउंड कारतूस मिले हैं। आगे की जांच जारी है।”

अनंत सिंह क्या बोले?

पूरी घटना को लेकर अनंत सिंह ने भी बयान दिया है। PTI के मुताबिक, अनंत सिंह ने कहा कि गांव के कुछ गरीब लोग उनसे मिले थे और उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें उनके घरों से बाहर निकाल दिया तथा उनके घरों पर ताला भी लगा दिया है। अनंत सिंह ने कहा- “मैं शाम को गांव गया और अपने समर्थकों से ताले खोलने को कहा। मैंने अपने लोगों से उन लोगों को बुलाने को भी कहा जिन्होंने गरीब लोगों के घरों में जबरन ताले लगा दिए थे। जब मेरे लोग सोनू-मोनू (ग्रामीण) के घर पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। सोनू-मोनू के समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मेरे लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई की।” अनंत सिंह ने दावा किया है कि उनके एक समर्थक को गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

Next Post
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, आईटी एंड टेलीकॉम स्टॉक्स उछले, FMCG शेयर लुढ़के

‘प्रगति यात्रा’ में आज सहरसा पहुंचेगे सीएम नितीश कुमार , 210 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

'प्रगति यात्रा' में आज सहरसा पहुंचेगे सीएम नितीश कुमार , 210 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend