ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के प्रधानों से मुलाकात करेंगे अमित शाह

UB India News by UB India News
January 11, 2025
in TAZA KHABR
0
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के प्रधानों से मुलाकात करेंगे अमित शाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, और इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के झुग्गी बस्तियों के प्रधानों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में झुग्गी बस्तियों के लगभग 3000 प्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी। यह मुलाकात दिल्ली चुनाव में बीजेपी की रणनीति के तहत अहम मानी जा रही है, क्योंकि पार्टी दिल्ली के गरीब और मजदूर वर्ग को जोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, दोपहर 12 बजे दिल्ली बीजेपी चुनावी सॉन्ग भी लॉन्च करेगी, जो चुनाव प्रचार को और गति देने के लिए एक अहम कदम होगा।

पूर्वांचली वोटर्स के मुद्दे को लगातार उठा रही बीजेपी

माना जा रहा है कि पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है। बता दें कि दिल्ली में इस समय सियासी पारा ऊंचा हो चुका है। आम आदमी पार्टी जहां एक तरफ चुनावों में फिर से जीत का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी 27 साल से सत्ता से बाहर रहने के बाद अपना ‘वनवास’ खत्म करने के लिए पूर्वांचली वोटर्स को अपने पक्ष में लाने की पूरी कोशिश कर रही है। बीजेपी इसके लिए पूर्वांचली वोटर्स के अपमान के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रही है, ताकि इस समुदाय को अपनी ओर खींचा जा सके।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

आज आ सकती है BJP उम्मीदावरों की दूसरी लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज बीजेपी की दूसरी उम्मीदवारों की सूची भी जारी हो सकती है। शुक्रवार को नई दिल्ली में स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य बड़े नेता शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली की बाकी बची हुई 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि आज बीजेपी इन 41 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। पिछले हफ्ते बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं से और मेहनत की अपील की

बीजेपी हेडक्वॉर्टर में हुई अहम बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के नेताओं से और ज्यादा मेहनत करने की अपील की। बता दें कि पिछले 2020 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, बीजेपी ने अपनी संख्या 2015 के 3 विधायकों से बढ़ाकर 8 कर ली थी। कांग्रेस का खाता न तो 2015 में खुला था और न ही 2020 में खुल पाया। हालांकि इस बार सियासी हालात अलग हैं और तीनों ही पार्टियां दिल्ली का गढ़ जीतने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 29, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

नीट पेपर लीक मामले पर पटना हाईकोर्ट ने तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए……….

by UB India News
July 29, 2026
0

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा धांधली के मामलों को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया...

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

सम्राट सरकार ने NEET-UG 2026 आंदोलन के 64 केस लिए वापस , तेजप्रताप हुए जेल से रिहा…………

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET प्रोटेस्ट केस को लेकर बेउर जेल में बंद जनशक्ति जनता पार्टी प्रमुख तेजप्रताप यादव बेउर जेल से रिहा हो...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट , 2026 करोड़ रु का हुआ नुकसान

दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट , 2026 करोड़ रु का हुआ नुकसान

आम आदमी पार्टी के विधायक की संदिग्ध हालत में मौत, घर में लगी गोली

आम आदमी पार्टी के विधायक की संदिग्ध हालत में मौत, घर में लगी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend