ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ जितने भी दल हैं इंडिया गठबंधन में हैं……….

UB India News by UB India News
January 9, 2025
in कांग्रेस, पटना
0
बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ जितने भी दल हैं इंडिया गठबंधन में हैं……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इंडिया गठबंधन को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया था जिस पर अब कांग्रेस की ओर से असहमति जताई गई है. विधान मंडल दल के नेता शकील अहमद खान  (Shakeel Ahmed Khan) ने गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को कहा कि इंडिया गठबंधन अभी भी है. जब तक बीजेपी रहेगी तब तक उसके खिलाफ इंडिया गठबंधन रहेगा. राज्य में अलग-अलग चुनाव लड़ने का मतलब यह नहीं है कि इंडिया गठबंधन बिखर गया. इंडिया गठबंधन जब बना था तब भी केरल में कांग्रेस और वामदल ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

शकील अहमद खान ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ जितने भी दल हैं इंडिया गठबंधन में हैं. संसद में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर केंद्र सरकार को घेरते हैं. क्या तेजस्वी का बयान बिहार में कांग्रेस को भी सीधा संदेश है कि वह किसी भी प्रेशर पॉलिटिक्स को हावी नहीं होने देंगे? इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव है. इस पर उन्होंने कहा कि पिछली बार हम लोग 70 सीटों पर लड़े थे. उससे ज्यादा सीटें चाहिए. दो डिप्टी बने कांग्रेस की मांग है इस पर हम लोग कायम हैं. कांग्रेस की विश्वसनीयता बढ़ी है. लोकसभा चुनाव का नतीजा देख लीजिए. बिहार में ज्यादा सीटें चाहिए.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

तेजस्वी यादव ने क्या कहा है?

तेजस्वी यादव ने कहा है कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था. ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में तकरार होना अस्वाभाविक बात नहीं है. तेजस्वी ने यह बयान तब दिया जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है. दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. दोनों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है जबकि दोनों दल इंडिया गठबंधन में शामिल हैं. गठबंधन में दोनों दल लोक सभा चुनाव लड़े थे.

दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने यह भी कहा है कि बिहार में कांग्रेस से हमारा गठबंधन पहले से था. गौरतलब हो कि बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा चुनाव होना है. सवाल उठ रहा है कि तेजस्वी यादव का जवाब बिहार में कांग्रेस को भी सीधा संदेश तो नहीं है कि वह किसी भी प्रेशर पॉलिटिक्स को हावी नहीं होने देंगे?

बीजेपी ने क्या कहा है?

इस पूरे मसले पर बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि शकील अहमद खान ने जिस तरह तेजस्वी को जो धमकी दी है उसका तेजस्वी पर कोई असर नहीं होगा. तेजस्वी जानते हैं कि कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय दलों पर आधारित हो चुकी है. उसका अपना जनाधार समाप्त हो चुका है. वैसे भी एक ठग एक दूसरे लोभी को कैसे बर्दाश्त करेंगे. यह सब घोटालेबाज हैं जो जेल जाने के डर से पीएम मोदी के खिलाफ एकजुट हो गए थे. एक अलग गठबंधन बनाने के चक्कर में है तो दूसरा अलग गठबंधन बनाने के चक्कर में है. बिहार को यह लोग फिर से जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं लेकिन जनता सब समझ रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
जेडीयू एनडीए का हिस्सा थी और विधानसभा चुनाव भी एनडीए के सहयोगी के तौर पर ही लड़ेगी……

जेडीयू एनडीए का हिस्सा थी और विधानसभा चुनाव भी एनडीए के सहयोगी के तौर पर ही लड़ेगी......

एनडीए में यादव नेताओं को मिलने लगी तरजीह !

खरमास के बाद हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend