बिहार में बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर चल रहे प्रशांत किशोर की गिरफ्तार और बवाल के बीच तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया साइट X एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिहार की अलग-अलग अपराध की घटनाओं का जिक्र किया है. हालांकि तेजस्वी यादव के इस हमले पर जेडीयू की ओर से प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी एक पोस्ट शेयर कर बड़ा हमला किया है.
Neeraj kumar @neerajkumarmlcदरअसल तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट शेयर कर लिखा है-
बेसुध है सरकार। बिहार में खून की बहार!
दुर्गति यात्रा पर निकले CM चंद दिनों की प्रमुख आपराधिक घटनाओं पर मुँह खोले।







