ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमित शाह के भाषण पर घुड़की देने लगा बांग्लादेश……….

UB India News by UB India News
September 25, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमित शाह के भाषण पर घुड़की देने लगा बांग्लादेश……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बनी नई अंतरिम सरकार इन हमलों को रोकने में नाकाम साबित हुई है. मगर, सरकार भारत को घुड़की देने से पीछे नहीं हट रही. अभी हाल में झारखंड के बोकारो में एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यहां (झारखंड) घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है. हमारी सरकार बनने दीजिए, हम सबको वापस खदेड़ देंगे. इस बयान पर बांग्लादेश भड़क गया. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारतीय उप उच्चायुक्त को एक विरोध पत्र सौंपा. इसमें कहा गया कि भारतीय नेताओं को बांग्लादेशियों के बारे में “आपत्तिजनक और अस्वीकार्य” टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय उप उच्चायुक्त को पत्र सौंपा था. यूनुस की विदेश मंत्रालय ने जोर दिया कि पड़ोसी देश के नागरिकों के खिलाफ जिम्मेदार पदों से आने वाली ऐसी टिप्पणियां दो मित्र देशों के बीच आपसी सम्मान और समझ की भावना को कमजोर करती हैं. हमें इससे बचना चाहिए. वहीं, भारत की ओर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

क्या बोले शाह?
शाह शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए झारखंड दौरे पर थे. उन्होंने वोट बैंक की राजनीति के लिए झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसे नहीं रोकते हैं तो अगले 25-30 सालों इनकी संख्या ज्यादा हो जाएगी. बोकारो में एक रैली में शाह ने कहा था, ‘राज्य में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है. वे हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं, जमीन हड़प रहे हैं और समृद्ध आदिवासी संस्कृति और विरासत को नष्ट कर रहे हैं… हम उनमें से हर एक को बाहर निकाल देंगे… यहां कमल खिलने दें….’

उल्टा लटका देंगे-शाह
अमित शाह ने दावा किया कि घुसपैठ के कारण संथाल परगना संभाग में आदिवासी जनसंख्या 44% से घटकर 28% हो गई है. उन्होंने मौजूदा सरकार के दौरान हुए घोटालों का भी जिक्र किया, जिसमें साहिबगंज जिले में 1,000 करोड़ रुपये का खनन घोटाला, सेना की जमीन घोटाला और पेपर लीक घोटाला शामिल है. उन्होंने कहा था, ‘भाजपा सरकार भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने वाले तत्वों को उल्टा लटका देगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

Next Post
लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हमले ,492 की मौत

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हमले ,492 की मौत

जेलेंस्‍की से न्‍यूयॉर्क में मिले PM मोदी….

जेलेंस्‍की से न्‍यूयॉर्क में मिले PM मोदी....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend