ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या हरियाणा में फिर हाथ मिलाएंगे कांग्रेस और आप !

UB India News by UB India News
September 3, 2024
in TAZA KHABR
0
क्या हरियाणा में फिर हाथ मिलाएंगे कांग्रेस और आप !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस का गठबंधन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाया था. इसके बाद अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के हाथ मिलाने की खबरें आ रही हैं.इसकी सुगबुगाहट सोमवार को हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद से शुरू हुई.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने नेताओं ने इस गठबंधन को लेकर राय मांगी है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आप को 3-4 सीटें देने पर सहमत बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इसके पीछे की राजनीति क्या है और किसके लिए फायदेमंद हो सकता है यह गठबंधन.

राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से मांगी है राय

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें हरियाणा के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. खबर है कि कांग्रेस ने हरियाणा के 30 से अधिक नाम फाइनल कर दिए हैं. इन नामों की घोषणा बुधवार को हो सकती है.

बताया जा रहा है कि इसी बैठक में राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं से हरियाणा में आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर राय मांगी. हालांकि कांग्रेस ने इस विषय में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

कांग्रेस से गठबंधन पर क्या बोले संजय सिंह

वहीं हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन की खबरों का आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने स्वागत किया है. हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर सिंह ने कह,” उनके इस बयान का मैं स्वागत करता हूं.निश्चित रूप से बीजेपी को हराना हम सबकी प्राथमिकता है. उनकी नफरत की राजनीति, उनकी जन विरोधी, किसान विरोधी, नौजवानों के खिलाफ बीजेपी की नीति और महंगाई को लेकर हमारा मोर्चा है. निश्चित रूप से उनको हराना हमारी प्राथमिकता है.लेकिन, इसके बारे में आधिकारिक तौर पर हमारे हरियाणा के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष आगे की बातचीत के आधार पर इसकी सूचना अरविंद केजरीवाल को देंगे और फिर इस पर कुछ बात आगे की जाएगी.”

वहीं हरियाणा आप के प्रमुख सुशील कुमार गुप्ता ने कहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतत्वू का जो भी फैसला होगा,उन्हें मंजूर होगा. उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीट पर तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम अपनी भावना पार्टी हाईकमान को बताएंगे.

लोकसभा चुनाव में कैसा किया था प्रदर्शन

इससे पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन कमाल नहीं कर पाया था. दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव में  हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात और गोवा के लिए समझौता किया था. इस गठबंधन ने चंडीगढ़ और हरियाणा में जीत दर्ज की थी. लेकिन इसमें आप को कोई सफलता नहीं मिली थी. लोकसभा चुनाव के बाद दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे. इस दौरान यह बात उभर कर सामने आई कि यह समझौता दोनों दलों के केंद्रीय नेतृत्व की वजह से हुआ, स्थानीय नेतृत्व इसके समर्थन में नहीं था.

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आप ने हरियाणा के लिए समझौता किया था. इस समझौते के तहत कांग्रेस ने 9 और आप ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस ने जिन 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से 5 सीटों अंबाला, हिसार, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में जीत मिली थी. वहीं आप ने कुरुक्षेत्र में चुनाव लड़ा था. लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी. इस सीट पर आप उम्मीदवार सुशील गुप्ता को 29 हजार से अधिक वोटों से हार मिली थी. अगर विधानसभावार मिली बढ़त की बात करें तो बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 42 और आप ने चार विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई थी. अगर कांग्रेस और आप की बढ़त को जोड़े तो यह बहुमत के लिए जरूरी सीटों के बराबर है. इस नजरिए से कांग्रेस और आप का यह गठबंधन फायदेमंद भी हो सकता है.

क्यों कुर्बानी देना चाहते हैं राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव में मिली असफलता के बाद हरियाणा में एक बार फिर आप से गठबंधन की बात किसी को पच नहीं रही है. लेकिन राजनीति के जानकारों का कहना है कि हरियाणा में आप से गठबंधन कर राहुल गांधी राष्ट्रीय राजनीति की पिच सेट कर रहे हैं. वो इस समझौते के जरिए केंद्र में विपक्षी मोर्चे को और मजबूत बनाना चाहते हैं. वो कांग्रेस को विपक्षी मोर्चे में बड़े भाई की भूमिका में रखना चाहते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें कुछ कुर्बानियां देनी पड़ें. यह कुछ-कुछ वैसी ही है, जैसा बीजेपी भूमिका बीजेपी बिहार और महाराष्ट्र में निभा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर क्यों मचा है घमासान

सीरीज IC 814 विवाद, नेटफ्लिक्स ने बदलाव किए

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की तेजी ,निफ्टी 23550 के ऊपर

निफ्टी ने लगातार 14 दिन तेजी का रिकॉर्ड बनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend