ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जाति है की जाती नहीं… मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं जब………………..

UB India News by UB India News
August 31, 2024
in खास खबर, जहानाबाद, पटना, बिहार
0
जाति है की जाती नहीं… मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं जब………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भूमिहार जाति पर तीखा बयान देकर न सिर्फ विवाद खड़ा किया है, बल्कि बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है. उन्होंने कहा मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं जब लोकसभा चुनाव हुआ तो इस जाति के लोग नीतीश कुमार का साथ छोड़कर भाग गए. अशोक चौधरी ने आगे कहा कि अगर किसी उम्मीदवार ने किसी के दरवाजे पर दो-तीन बार दस्तक दी तो भी वह खराब माना जाता है, जबकि अगर वही उम्मीदवार भूमिहार जाति का हो और उसने यह काम कभी ना किया हो तो उसे अच्छा माना जाता है. अशोक चौधरी ने लोकसभा चुनाव में जनता दल युनाइटेड के उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी को भूमिहार समुदाय का समर्थन न मिलने के संदर्भ में बात कर रहे थे.

अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भूमिहारों के गांव में सड़कें बनवाईं, लेकिन जब अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को टिकट दिया तो भूमिहारों ने समर्थन देने से हाथ खींच लिया. अशोक चौधरी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने वाले भूमिहार नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब पार्टी ने सिंबल दे दिया तो फिर विरोध किस बात का? मंत्री ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में ऐसे लोगों को पार्टी अहमियत नहीं देगी जो लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली और मुंबई घूम रहे थे. भड़ास निकालते हुए चौधरी ने कहा कि वे जहानाबाद को और भूमिहार को खूब जानते हैं, उनकी तो बेटी की शादी भी भूमिहार जाती में हुई है.

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

अशोक चौधरी ने अपने बयान से जो भी संकेत देने का इशारा किया हो लेकिन इससे राजनीतिक माहौल जरूर गर्म हो गया है. आगे पढ़िये गुरुवार को जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में कही गई उनकी पूरी बात.

अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, नीतीश कुमार मेरा अभिमान. हम नतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड के सिपाही हैं. नीतीश कुमार ने पूरी तरह से बिहार को बदलने का काम किया है, लेकिन कुछ लोग जात-पात की राजनीति करके नीतीश कुमार के साथ जहानाबाद में जो किया वह क्या उचित है. भूमिहार के गांव में जाते तो लोग भाग जाते हैं कि हम लोग वोट नहीं देंगे. काहे नहीं दीजिएगा भाई, काम तो आपके यहां भी हुआ है .अभिराम शर्मा और राजीव जी को छोड़कर हम कोई बड़ा भूमिहार के नेता नहीं देखेंगें जो वोट मांगने के लिए हैं.

अशोक चौधरी ने आगे कहा, भाई हम लोग किसी दरवाजे दरवाजे घूमते थे तो सब कहते थे कि चंद्रेश्वर चंद्रवंशी जी को वोट नहीं देंगे. आपका उम्मीदवार (भूमिहार) चार-चार बार जीतेगा. आपका उम्मीदवार भूमिहार होगा, खराब होगा और काम नहीं हो करेगा तो भी जीतेगा. मेरा उम्मीदवार तीन-तीन चार-चार बार दरवाजे पर गया तब कहिएगा हम वोट नहीं देंगे. ऐसी राजनीति हो तो ठीक नहीं है. राजनीतिक करनी है तो उसूल की साथ राजनीति करें, राजनीति करें तो वजूद के साथ राजनीतिक मुद्दों पर राजनीति करें. हमारे नेता ने जब निर्णय कर लिया तो हम उस आदमी के साथ खड़े हैं, खराब है चाहे अच्छा हो. विरोध आप सिंबल लेने के पहले कर सकते हैं, लेकिन सिंबल देने के बाद विरोध नहीं कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आप नेता के अनुशासन से नहीं चलते हैं. आज नीतीश जी ने हमको मंत्री बनाया और कल हमको मंत्री इस पद से हटा देगें, तब नीतीश कुमार के खिलाफ बोलने लगेंगे, तब फिर मेरा क्या उसूल रहा.

अशोक चौधरी ने आगे कहा, जो सिर्फ पाने की राजनीति में नीतीश कुमार जी के साथ रहते हैं, वैसे नेताओं को हम आगाह करना चाहते हैं. अभी जीवन भर हम आपके साथ हैं, लेकिन आपको कुछ नहीं मिला तो नीतीश जी को हम लोग गाली देने लगे. हम लोगों को ऐसे नेताओं की जरूरत नहीं है. हम लोगों को वैसा नेता और कार्यकर्ता चाहिए जो दुख सुख में नीतीश जी के साथ मजबूती के साथ खड़े रहें. हम कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि हम कोई विदेश से नहीं आए हैं. हम भी जहानाबाद विधानसभा से आए हैं, मेरे पिताजी 52 और 57 में जहानाबाद के घोसी से एमएलए हुए थे. हम भूमिहारों को भी अच्छी तरह जानते हैं और मेरी बेटी का तो ब्याह ही भूमिहार से हुआ है, इसलिए और बढ़िया से जानते हैं.

अशोक चौधरी ने कहा कि इसलिए राजनीति जब करनी है तो राजनीति अपनी जगह है और व्यक्तिगत रिश्ते अपनी जगह पर है. नेता अपनी जगह पर हैं. जब नेता के साथ हैं तो पूरी शिद्दत के साथ पूरी ईमानदारी से और पूरा हम प्रयास करेंगे. मेरा प्रयास कामयाब नहीं हुआ कोई बात नहीं. कम से कम हम अपनी आंख के सामने ग्लानी तो महसूस नहीं करेंगे. हम अपने नेता के निर्णय के साथ रहेंगे. जो लोग कोलकाता, दिल्ली मद्रास घूम रहे थे और जो लोग चाहते हैं कि हम नेता के कंधे पर चढ़के विधानसभा पार करेंगे तो ऐसा नहीं होगा. हम आप सब से इतना ही कहेंगे कि पूरी मदद करके पूरी शिद्दत के साथ नीतीश कुमार का साथ दीजिये.

अशोक चौधरी ने आगे कहा, नीतीश जी ने कभी जीत जात के नाम पर राजनीति नहीं की है. नीतीश कुमार ने कभी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की है. नीतीश कुमार ने कभी भी जात के नाम पर राजनीति नहीं की, नीतीश कुमार ने कभी भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की. यह बिहार 118 नरसंहार का राज्य था. नीतीश कुमार को जब यह बिहार मिला था तो पूरा जहानाबाद, मध्य बिहार, गया पूरी तरह से जातीय उन्माद में डूबा हुआ था. वैसे हालत में बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार को मिला था. पूरे तरह से बिहार में नक्सली गतिविधि चरम पर थी, लेकिन नीतीश कुमार के 18 साल के कार्यकाल में एक भी जातीय नरसंहार का एक छींटा तक नहीं पड़ा है.

मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर अब जदयू में ही दो पक्ष सामने आ गए हैं. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मोर्चा खोलते हुए कहा है कि अशोक चौधरी ने पार्टी और नीतीश कुमार की नीति के विपरीत बयान दिया है. अशोक चौधरी की पार्टी के निर्माण में कोई भूमिका नहीं है. लोकसभा चुनाव में अशोक चौधरी कटिहार के प्रभारी थे, वे कितने दिन चुनाव प्रचार शामिल हुए, जेडीयू वहां चुनाव भी हार गई. नीरज कुमार ने कहा, जेडीयू में टिकट के लिए परिवार को प्राथमिकता नहीं मिलती है. कोई किसी को टिकट नहीं दिला सकता, किसी का टिकट सीएम कुमार तय करेंगे. कोई उप चुनाव प्रभावित करना चाहेगा तो हम लोग यह होने नही देंगे. मगध के लोगों का भरोसा नीतीश कुमार से रहा है.

UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
ब्राजील के जज ने एलन मस्क को सिखाया सबक, पूरी जिंदगी रखेंगे याद ,कोर्ट के फ़ैसले के बाद एक्स ब्राज़ील में बैन

जेलेंस्की ने एयरफोर्स कमांडर को क्यों हटाया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend