ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में ट्रेनों की पटरियों पर ब्लास्ट करो, हिंदू नेताओं से लड़ो, पाकिस्तानी आतंकी ने जारी किया

UB India News by UB India News
August 29, 2024
in TAZA KHABR, परिवहन
0
भारत में ट्रेनों की पटरियों पर ब्लास्ट करो, हिंदू नेताओं से लड़ो, पाकिस्तानी आतंकी ने जारी किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्लाह गौरी ने भारत पर हमले की धमकी दी है. उसने एक वीडियो जारी की है. वीडियो के माध्यम से अपने स्लीपर सेल्स को संबोधित करते हुए उसने कहा कि दिल्ली-मुंबई सहित दूसरे शहरों में ट्रेन को पटरियों से उतारों और भारत की सप्लाई चेन को डिस्टर्ब करो. भारत का मोस्ट वांटेड वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहा है.

वीडियो तीन सप्ताह पहले टेलीग्राम पर पोस्ट किया गया था, जो 28 अगस्त को मीडिया के सामने आया. वीडियो में आतंकी गौरी कह रहा है कि बम विस्फोट के लिए प्रेशर कूकर का इस्तेमाल करें. भारत की खुफिया एजेंसी और ईडी हमारी संपत्तियों को निशाना बना रही है. हमारा स्लीपर सेल इस वजह से कमजोर हो रहा है. हम वापसी करेंगे और सरकार को हिला देंगे. उसने कहा कि हिंदू नेताओं के खिलाफ युद्ध छेड़ दो. बता दें, गौरी को भारत ने यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया हुआ है. गौरी की धमकी का वीडियो जब से सामने आया है, तब से सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं.

RELATED POSTS

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

रेल मंत्री ने कहा- पटरियों पर पत्थर रखना संवेदनशील

हाल ही में हुए एक रेल हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है. पटरियों के पास से कुछ ठोस चीजें बरामद हुईं हैं. इस बीच बुधवार को वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ट्रेन की पटरियों पर पत्थर रखने का मामला बहुत ही संवेदनशील है. रेल हादसे की घटनाओं की जांच हो रही है.

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का संदिग्ध

इस साल 1 मार्च को कर्नाटक के बंगलूरू में रामेंश्वरम कैफे ब्लास्ट हुआ था. इस ब्लास्ट में गौरी के शामिल होने का शक है. पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदनीपुर जिले से पुलिस ने दो आरोपी- अब्दुल मतीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को गिरफ्तार किया था. दरअसल, गौरी और उसके दामाद शाहिद फैजल का दक्षिण भारत में एक बहुत बड़ा स्लीपर सेल नेटवर्क है. ब्लास्ट से पहले गौरी का दामाद शाहिद दोनों हमलवारों के संपर्क में था. वही इस ब्लास्ट का हैंडलर भी था.

अक्षरधाम हमले का आरोपी है गौरी

गृह मंत्रालय के वेबसाइट की मानें तो गौरी को अबु सूफियान, सरदार साहिब और फारू के नाम से भी जाना जाता है. गौरी पर भारत में कई आतंकी हमले करने का आरोप है. गुजरात के अक्षरधाम में हुआ हमला भी इसी गौरी ने करवाया था. हमले में 30 से अधिक लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा, 2005 के हैदराबाद में टास्क फोर्स के दफ्तर पर आत्मघाती हमला हुआ था. गौरी ऑनलाइन जिहादियों की भर्ती करता है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार के बगहा में नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर साफ दिखाई...

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार...

सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत….

सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत….

by UB India News
August 11, 2026
0

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने बनर्जी को 3 सप्ताह के लिए...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

Next Post
कंगना रनोट भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा से मिलीं

कंगना रनोट भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा से मिलीं

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज बने बिहार के नए डीजीपी

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज बने बिहार के नए डीजीपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend