ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर सुबह-सुबह एनकाउंटर , कुपवाड़ा में 3 आतंकी ढेर

UB India News by UB India News
August 30, 2024
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
ऑपरेशन अनंतनाग’ पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुबह-सुबह एनकाउंटर हुआ है. भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी यानी नियंत्रण रेखा के पास पर चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशन में तीन आतंकवादी ढेर हुए हैं. भारतीय सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी. इंडियन आर्मी के एक अधिकारी ने बताया कि माछिल और तंगधार इलाकों में यह ऑपरेशन बुधवार को शुरू किया गया था.

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘घुसपैठ की आशंका के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात को माछिल, कुपवाड़ा के सामान्य क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया.’

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

सेना ने बताया कि माछिल और तंगधार में 28-29 अगस्त की देर रात खराब मौसम के बीच संदिग्ध गतिविधि देखी गई। इसके बाद यहां सेना और पुलिस ने सर्चिंग शुरू की। इस दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों जगह अभी भी सर्चिंग जारी है।

तीसरा सर्च ऑपरेशन राजौरी में चल रहा है। यहां बुधवार को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त की रात 9:30 बजे गांव खेरी मोहरा लाठी और दांथल इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान देर रात करीब 11:45 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई।

कुपवाड़ा में जुलाई में 5 आतंकी मारे गए
कुपवाड़ा में जुलाई महीने में 5 आतंकी घुसपैठियों को सेना ने मार गिराया था। 14 जुलाई को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। एनकाउंटर के दौरान 3 आतंकी मारे गए थे। इनके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किए गए। तीनों की पहचान का खुलासा नहीं किया गया।

वहीं 18 जुलाई को कुपवाड़ा के केरन इलाके में सेना ने एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर किया। सेना को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों-सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

डोडा में 14 दिन पहले कैप्टन दीपक सिंह शहीद हुए थे

कैप्टन दीपक सिंह 14 अगस्त को डोडा में एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए थे।
कैप्टन दीपक सिंह 14 अगस्त को डोडा में एनकाउंटर के दौरान शहीद हुए थे।

14 अगस्त को डोडा में आतंकियों से एनकाउंटर में राष्ट्रीय राइफल के आर्मी कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए। वह डोडा में असार फॉरेस्ट एरिया में चल रहे एनकाउंटर में टीम को लीड कर रहे थे। एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया। 16 जुलाई को भी डोडा के डेसा इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हुए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार...

Next Post
बलात्कार पर बंगाल सरकार नया कानून लाएगी……

बलात्कार पर बंगाल सरकार नया कानून लाएगी......

राजनाथ सिंह आज नौसेना को दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन सौंपें …….

राजनाथ सिंह आज नौसेना को दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन सौंपें .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend