ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुनिया की पहली प्राइवेट स्पेसवॉक आज, पृथ्वी से 700 km ऊपर स्पेसवॉक करेंगे 4 अंतरिक्ष यात्री

UB India News by UB India News
August 28, 2024
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
दुनिया की पहली प्राइवेट स्पेसवॉक आज, पृथ्वी से 700 km ऊपर स्पेसवॉक करेंगे 4 अंतरिक्ष यात्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्पेसक्राफ्ट से आज (27 अगस्त) 4 एस्ट्रोनॉट पृथ्वी से करीब 700 किलोमीटर ऊपर स्पेस में जा रहे हैं। 50 साल से ज्यादा समय से इस ऑर्बिट में कोई भी एस्ट्रोनॉट नहीं गया है। वहां 2 एस्ट्रोनॉट स्पेसवॉक भी करेंगे। यह दुनिया की पहली प्राइवेट स्पेसवॉक होगी।

5 दिन के इस मिशन का नाम पोलारिस डॉन है जिसे शाम 4:08 बजे लॉन्च किया जाएगा। बिलेनियर जेरेड आइसेकमैन मिशन कमांडर है। यूएस एयरफोर्स के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल किड पोटेट पायलट है। स्पेसएक्स की सारा गिलिस और अन्ना मेनन मिशन स्पेशलिस्ट हैं।

RELATED POSTS

नए अंतरिक्ष युग की अगली बड़ी चुनौती उपग्रह विश्वसनीय रूप से काम करते रहें…………

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से इस मिशन के क्रू ड्रैगन कैप्सूल को लॉन्च किया जाएगा।
स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से इस मिशन के क्रू ड्रैगन कैप्सूल को लॉन्च किया जाएगा।

मिशन ऑब्जेक्टिव: स्पेसवॉक करना और ह्यूमन हेल्थ से जुड़े एक्सपेरिमेंट
इस मिशन के दौरान, ड्रैगन कैप्सूल उस उंचाई तक जाने का प्रयास करेगा जहां अपोलो प्रोग्राम के बाद से अब तक कोई नहीं गया। यहां दो एस्ट्रोनॉट पहली प्राइवेट एक्स्ट्राव्हीकुलर एक्टिविटी (स्पेसवॉक) करेंगे। इस दौरान वो स्पेसएक्स के डेवलप्ड EVA सूट पहनेंगे।

मिशन के दौरान ह्यूमन हेल्थ से जुड़ी 36 रिसर्च स्टडी और एक्सपेरिमेंट भी किए जाएंगे। इसके अलावा स्पेस में स्टारलिंक के लेजर-बेस्ड कम्युनिकेशन की टेस्टिंग होगी। यह पहली बार होगा जब स्पेसएक्स के दो एम्प्लॉई ह्यूमन स्पेसफ्लाइट क्रू का हिस्सा होंगे।

  • 00:00:00 फाल्कन 9 लिफ्टऑफ
  • 00:00:58 मैक्स क्यू (रॉकेट पर पीक मैकेनिकल स्ट्रेस)
  • 00:02:38 फर्स्ट स्टेज मेन इंजन कटऑफ (MECO)
  • 00:02:42 पहली और दूसरी स्टेज अलग
  • 00:02:51 दूसरी स्टेज का इंजन शुरू (SES-1)
  • 00:07:39 फर्स्ट स्टेज एंट्री बर्न शुरू
  • 00:08:01 फर्स्ट स्टेज एंट्री बर्न समाप्त
  • 00:08:59 सेकेंड स्टेज इंजन कटऑफ (SECO-1)
  • 00:09:11 फर्स्ट स्टेज लैंडिंग बर्न
  • 00:09:35 फर्स्ट स्टेज की लैंडिंग
  • 00:12:16 ड्रैगन सेकेंड स्टेज से अलग
  • 00:12:58 ड्रैगन नोजकोन ओपन सीक्वेंस शुरू

स्पेसवॉक ड्यूरेशन: पृथ्वी से 700 किमी ऊपर 20 मिनट की स्पेसवॉक होगी
एस्ट्रोनॉट जेरेड आइसेकमैन और सारा गिलिस इस मिशन के तीसरे दिन पृथ्वी से 700 किमी ऊपर स्पेस वॉक करेंगे। ये वॉक 15-20 मिनट की होगी। हालांकि इस पूरी प्रोसेस में करीब 2 घंटे का समय लगेगा। स्पेसवॉक से पहले, क्रू “प्री-ब्रीथ” प्रोसेस शुरू करेगा।

इस प्रोसेस में केबिन को शुद्ध ऑक्सीजन से भरा जाएगा और नाइट्रोजन के किसी भी ट्रेस को हटाया जाएगा। एस्ट्रोनॉट के स्पेस में रहने के दौरान अगर नाइट्रोजन उनके ब्लडस्ट्रीम में पहुंच जाती है, तो इससे ब्लड फ्लो में रुकावट पैदा हो सकती हैं। डीकंप्रेसन सिकनेस भी हो सकती है।

फाल्कन 9 दुनिया का पहला ऑर्बिटल क्लास रीयूजेबल रॉकेट
फाल्कन 9 एक रीयूजेबल, टू-स्टेज रॉकेट है जिसे स्पेसएक्स ने पृथ्वी की कक्षा और उससे आगे तक लोगों और पेलोड को ले जाने के लिए बनाया है। फाल्कन 9 दुनिया का पहला ऑर्बिटल क्लास रीयूजेबल रॉकेट है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 7 एस्ट्रोनॉट को स्पेस में ले जाने में सक्षम है। यह एकमात्र प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट है जो इंसानों को स्पेस स्टेशन तक ले जाता है और वापस लाता है। 2010 में ड्रैगन की पहली टेस्ट फ्लाइट हुई थी।

पोलारिस प्रोग्राम: तीन प्लान्ड मिशन्स में से पहला है पोलारिस डॉन
पोलारिस डॉन, पोलारिस प्रोग्राम के तीन प्लान्ड मिशन्स में से पहला है। इसे आइसेकमैन फंड कर रहे हैं। यदि सब कुछ प्लान के अनुसार हुआ, तो तीसरी पोलारिस फ्लाइट स्टारशिप का पहला क्रूड मिशन होगा। स्टारशिप दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट है, जिसकी टेस्टिंग चल रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए अंतरिक्ष युग की अगली बड़ी चुनौती उपग्रह विश्वसनीय रूप से काम करते रहें…………

नए अंतरिक्ष युग की अगली बड़ी चुनौती उपग्रह विश्वसनीय रूप से काम करते रहें…………

by UB India News
August 9, 2026
0

पृथ्वी की कक्षा में भीड़ बढ़ रही है। अभी हमारे ग्रह (पृथ्वी) के चारों ओर लगभग 16,000 सैटेलाइट (उपग्रह) घूम...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

Next Post
हेमा कमिटी की रिपोर्ट से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मचा बवाल

हेमा कमिटी की रिपोर्ट से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मचा बवाल

जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 82 हजार के करीब पहुंचा, इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend