ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सालों तक सत्ता में रहे, तब राहुल गांधी ने क्यों नहीं कराई जातीय जनगणना………

UB India News by UB India News
August 25, 2024
in TAZA KHABR
0
बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में जातीय जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस जैसी मुख्य विपक्षी पार्टी ने जातीय जनगणना करने की मांग उठाई है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने जातीय जनगणना की मांग और संविधान सम्मान समारोह को लेकर कांग्रेस की दोगली सोच बताया है।

चाल और चरित्र से रहें सावधान
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस के खिलाफ कई बातें लिखी हैं। इसमें मायावती ने कहा, ‘इतने सालों तक आप सत्ता में रहे, तब जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई है।’ साथ ही मायावती ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाल और चरित्र से सावधान रहें।

RELATED POSTS

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

भीमराव अंबेडकर को नहीं दिया भारत रत्न
मायावती ने एक्स पर कहा कि शनिवार को प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे, जिसने संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब को उनके जीते-जी व देहान्त के बाद भी भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया।

कांशीराम के देहांत पर नहीं घोषित किया राष्ट्रीय शोक
अब बाबा साहेब की मूवमेन्ट को गति देने वाले कांशीराम का देहान्त होने पर इसी कांग्रेस ने केन्द्र में अपनी सरकार के रहते इनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक तथा सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया। इनकी ऐसी दोगली सोच, चाल, चरित्र से जरूर सजग रहें।

क्यों नहीं कराई जातीय जनगणना?
मायावती ने आगे कहा कि इसके इलावा, केंद्र में बीजेपी की सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई थी? जो अब इसकी बात कर रहे हैं, जवाब दें? जबकि बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है, क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों के हित में बहुत जरूरी है।

क्या यही है दलित प्रेम?
इतना ही नहीं संविधान के तहत एससी/एसटी को मिले आरक्षण में अब वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा व बीजेपी आदि का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है? इन सब चीजों से देश की जनता सचेत रहें।

क्या उचित रहेगा गठबंधन करना?
मायावती ने एक्स पर खुद से सवाल किया कि सपा व कांग्रेस जैसी इन आरक्षण विरोधी पार्टियों के साथ अब किसी भी चुनाव में इनसे कोई गठबंधन करना क्या SC, ST व OBC वर्गों के हित में उचित होगा। यह कतई नहीं होगा। ऐसे में अब इनको खुद अपने दम पर खड़े होना है, यही सलाह है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 9, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 9, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

Next Post
PM मोदी का आज राजस्थान और महाराष्ट्र दौरा, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित

PM मोदी का आज राजस्थान और महाराष्ट्र दौरा, जलगांव में 11 लाख नई लखपति दीदियों को करेंगे सम्मानित

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की आज होगी बैठक

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की आज होगी बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend