ADVERTISEMENT
Sunday, August 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा हुए, रिहाई के दौरान बेउर जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़

UB India News by UB India News
August 17, 2024
in अपराध, खास खबर, पटना, बिहार
0
अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा हुए, रिहाई के दौरान बेउर जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा हो गए हैं. आज सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर वह जेल से रिहा किये गए हैं. बाढ़ और सचिवालय थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में उनकी रिहाई का आदेश पटना हाईकोर्ट ने दिया था. पटना उच्च न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में रिहाई का आदेश दिया था. अनंत सिंह के जेल से रिहाई के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ बेउर जेल के बाहर लगी रही. पूर्व विधायक के दोनों बेटे भी पहुंचे पिता के स्वागत के लिए लिये पहुंचे थे. अनंत सिंह के बेटे अंकित ने कहा कि पिताजी का दिल से स्वागत करूंगा.

हाईकोर्ट के उनको बरी किए जाने के आदेश को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि मेरे मामले में आईपीएस लिपि सिंह दोषी हैं और लिपि सिंह को सजा होनी चाहिए. बता दें कि आईपीएस लिपि सिंह ने मोकामा में अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल, 22 जिंदा कारतूस और 2 देसी बम बरामद किए थे. अनंत सिंह पर यूएपीए यानी अनलाफुल एक्‍टिविटीज प्रीवेंशन एक्‍ट (UAPA) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

RELATED POSTS

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

अनंत सिंह पर यूएपीए लगने के बाद उनके पटना आवास से भी आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए थे. यहीं से बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी हुई थी और सचिवालय थाना में कांड दर्ज किया गया था. लिपि सिंह यहीं नहीं रूकी उन्‍होंने अनंत सिंह के करीबी लल्‍लू मुखिया को पकड़ने के लिए दबिश बनाई और उसकी संपत्ति भी कुर्क करा दी. उस समय भी लिपि सिंह खूब ने खूब सूर्खियों में रहीं हर तरफ उनके कार्रवाई की वाहवाही हो रही थी.

बता दें कि बाढ़ के नदवां स्थित घर में एक-47 जैसा घातक हथियार मिलने और बुलेट प्रूफ जैकेट की बरामदगी को लेकर अनंत सिंह को निचली अदालत में 10-10 साल की सजा सुनाई थी. इसी कारण उनकी विधायिकी भी चली गई थी और 2022 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. हाईकोर्ट ने अब आनंद सिंह को इन आरोपों से बरी कर दिया है. अनंत सिंह की रिहाई को लेकर विपक्षी दलों ने कहा है कि यह नीतीश सरकार की मदद के की वजह से हुई है. बता दें कि इससे पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन की भी जेल से रिहाई हुई थी जिसको लेकर काफी राजनीति हुई थी.

वहीं, एक दिन पहले अनंत सिंह की रिहाई की खबर सुनने के बाद उनके समर्थकों ने बाढ़ में जिस तरह से जश्न मनाया इसको पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करने की बात कही है. एनएच 31 पर आतिशबाजी करने के मामले में अनंत सिंह के समर्थकों पर केस दर्ज किया गया है. इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लिया और वीडियो देखकर पहचान कर रही है.

बाढ़ एएसपी अपराजित लोहान ने बाढ़ थाने में मामला दर्ज होने की बात कही है. बाढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया है कि 17 लोगों पर नामजद और 6 लोगों अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है. हालांकि, कानून के जानकार बताते हैं कि इन सभी समर्थकों को थाने से ही जमानत मिल सकती है, क्योंकि जो धाराएं लगाई गई हैं वह जमानती हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

by UB India News
August 9, 2026
0

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

by UB India News
August 9, 2026
0

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई...

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

by UB India News
August 9, 2026
0

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर...

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

Next Post
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी ने 'सदैव अटल' पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

कोलकाता कांड पर आज खूब होगा बवाल, बंगाल बंद , बिहार के जूनियर डॉक्टरों ने ठप की स्वास्थ्य व्यवस्था

कोलकाता कांड पर आज खूब होगा बवाल, बंगाल बंद , बिहार के जूनियर डॉक्टरों ने ठप की स्वास्थ्य व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend