ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा उपचुनाव :बिहार से रचा जाएगा इतिहास!

UB India News by UB India News
August 8, 2024
in पटना, बिहार
0
उपेन्द्र कुशवाहा ने  किया सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राज्यसभा की दो रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस चुनाव परिणाम के आने के बाद यह तय है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के रूप में राज्यसभा में नए पार्टी का प्रवेश होगा। वैसे, इस चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों का कार्यकाल कम समय का होगा। लेकिन, एक सीट को लेकर पेच फंसा हुआ है। एक सीट पर तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का जाना तय है। दरअसल, राजद की मीसा भारती और भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा में चुने जाने के बाद दोनों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से दो सीटें रिक्त हैं। मीसा भारती का कार्यकाल जुलाई 2028 और विवेक ठाकुर का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था।

राज्यसभा में नई पार्टी की एंट्री

उपचुनाव में जीते सांसदों को यही कार्यकाल मिलेगा। देखने वाली बात होगी कि किस प्रत्याशी को एनडीए ज्यादा समय तक राज्यसभा में रखना चाहती है। संख्या बल के आधार पर सीटें एनडीए के खाते में जाती दिख रही हैं। इन्हीं में एक सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी उपेंद्र कुशवाहा का जाना करीब-करीब तय है। ऐसे में तय है कि इस चुनाव के परिणाम के बाद राजद की सीटें राज्यसभा में कम होंगी, जबकि एनडीए की संख्या बढ़ेगी। बिहार से राज्यसभा के लिए 16 सदस्य निर्वाचित होते हैं। फिलहाल कांग्रेस के एक और राजद के पांच सदस्य हैं। एनडीए की तरफ से भाजपा और जदयू के चार-चार सदस्य हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

NDA के सीटों की संख्या बढ़ना तय

एनडीए के एक अन्य घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खाते में एक सीट जाएगी। दूसरी सीट भाजपा को मिलती है या जदयू को, यह देखना होगा। हालांकि, एनडीए की संख्या बढ़ना तय है। सूत्रों का कहना है कि एक सीट को लेकर भाजपा और जदयू में बातचीत चल रही है। विधान परिषद की एक सीट भी खाली है। इस चुनाव के लिए भी भाजपा और जदयू आमने-सामने हैं। कहा जा रहा है कि यदि भाजपा राज्यसभा की दूसरी सीट पर अपना उम्मीदवार उतारती है तो एमएलसी सीट जदयू को दे दी जाएगी। दूसरी ओर जदयू को राज्यसभा की एक सीट दी जाती है तो विधान परिषद में भाजपा अपना उम्मीदवार देगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
जन सुराज एक विचारधारा…

PK बिहार में शिक्षा और पलायन रोकने का बनाएंगे मुद्दा ...........

कटिहार पहुचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष,  एनएचएम कर्मी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े…

कटिहार पहुचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, एनएचएम कर्मी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend