ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सामाजिक रूढ़ियों को चीर रंगमंच से अदाकारी की छठा बिखेरने वाली ‘विनोदिनी’ पर आधारित सुष्मिता मुखर्जी की 5वीं किताब ‘नटी’

UB India News by UB India News
August 5, 2024
in TAZA KHABR, इंदोर, महिला युग, लेख
0
सामाजिक रूढ़ियों को चीर रंगमंच से अदाकारी की छठा बिखेरने वाली ‘विनोदिनी’ पर आधारित सुष्मिता मुखर्जी की 5वीं किताब ‘नटी’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल 1874 में 12 साल की उम्र में बिनोदिनी ने कलकत्ता नेशनल थियेटर में अपना पहला सीरियस ड्रामा रोल अदा किया. साल पढ़ के चौंक गए होंगे ना आप? चौंकना बनता भी है. क्योंकि ये वो दौर था जब थियेटर या सिनेमा में महिला का कैरेक्टर भी पुरुष एक्टर ही निभाते थे. उस जमाने में फिल्मों में काम करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को ही वैश्या के रूप में देखा जाता था. उस दौर में थियेटर पर एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली क्रांतिकारी एक्ट्रेस थीं, बिनोदिनी दासी। नटी विनोदिनी के नाम से मशहूर हुई रंगमंच पर अपना जलवा बिखेरने वाली विनोदिनी दासी पर आधारित किताब ‘नटी – एक मूल नाट्य’ अब हम सभी के लिए उपलब्ध है। इसका लेखन 40 वर्षों से अधिक का अभिनय अनुभव रखने व साठ से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं एनएसडी) से स्नातक प्रख्यात अभिनेत्री व लेखिका सुष्मिता मुखर्जी ने किया है। यह उनकी पांचवी किताब है, जिसमें उन्होंने विनोदिनी दासी की कहानी को आधुनिक समय में वर्तमान संदर्भों के साथ नाटक ‘नटी की नायिका मणि मेखला के ज़रिए कहने का प्रयास किया है। उन्होंने इस नाटक को न सिर्फ लिखा बल्कि अपने थिएटर ग्रुप ‘नाटक कंपनी’ के अंतर्गत इसका सफल मंचन भी किया है। पाठक इस नाटक की कथा में सिनेमाई छवियों का भी अनुभव कर सकते हैं। बुंदेलखंड के ह्रदय सम्राट कहे जाने वाले अभिनेता-डायरेक्टर राजा बुंदेला की धर्मपत्नी सुष्मिता मुखर्जी ने इससे पूर्व मी एंड जूही बेबी, ‘बांझ-स्त्री मन के अधखुले पन्ने’, कॉफी-टेबल बुक ‘ब्रेवआर्ट्स ऑफ बुंदेलखंड’ व उपन्यास ‘खजुराहो कन्नंड्रम’ का लेखन भी किया है।

19वीं सदी के बंगाल में अभिनेत्री विनोदिनी दासी ने न केवल सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ा बल्कि अपने खुद के अंधेरे अतीत की छाया से बाहर आने का भी सफल प्रयास किया। एक दिन स्वामी रामकृष्ण परमहंस से हुई भेंट के बाद नटी विनोदिनी का स्वयं से साक्षात्कार हुआ और वह अध्यात्म की राह पर चल पड़ी। समय बदला मगर समाज की बनाई रूढ़ियां स्त्रियों के लिए आज भी कमोबेश कायम हैं। ऐसे में इस कहानी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

सुष्मिता मध्यप्रदेश के ओरछा में एक गैर-लाभकारी संगठन ‘रुद्राणी कलाग्राम एवं शोध संस्थान की संस्थापक भी हैं। जिसके अन्तर्गत राम महोत्सव ओरछा/ओरछा लिटरेचर फेस्टिवल के साथ-साथ बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुंदेला के साथ पिछले 10 वर्षों से खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भी कर रही हैं। वह अभिनय के साथ लेखन में भी खूब सक्रिय हैं, और फिलहाल अपनी अगली किताब को पूरा करने में जुटी हुईं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 25, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

Next Post
BSH Home Appliances की उच्च क्षमता वाली ‘मेड-इन-इंडिया’ फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन्स लॉन्च

BSH Home Appliances की उच्च क्षमता वाली 'मेड-इन-इंडिया' फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन्स लॉन्च

भारत के पड़ोसी मुल्कों में लोकतंत्र पर ‘ग्रहण’, तो कहीं राष्ट्राध्यक्षों के घर में घुसे लोग

भारत के पड़ोसी मुल्कों में लोकतंत्र पर 'ग्रहण', तो कहीं राष्ट्राध्यक्षों के घर में घुसे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend