ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खादी का स्वर्णिम काल फिर से लौट रहा …………

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
खादी का स्वर्णिम काल फिर से लौट रहा …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खादी का स्वर्णिम काल फिर से लौट रहा है। खादी की ब्रिकी दिनों दिन नये आयाम गढ़ रही है। घोर मॉर्डन युग और पहनावे के लिहाज से मन–मस्तिष्क पर हावी हो चुकी ब्रांडेड पश्चिमी सभ्यता के बीचोंबीच लोगों का खादी को अपनाना चमत्कार से कम नहीं है। लेकिन यह चमत्कार वास्तव में खादी ने किया है। अधिकृत रूप से पिछले सप्ताह खादी एंव ग्रामोद्योग बोर्ड ने बीते दस वर्षो के आंकड़े प्रस्तुत कर खादी की ब्रिकी के पूर्व के सभी रिकॉर्ड धवस्त हो जाना बताया है। खादी के विभिन्न उत्पादों की बिक्री में ४०० फीसद का उछाल आया और इनके उत्पादन में ३१५ फीसद की बंपर बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है। रिकॉर्ड स्तर पर ८१ फीसद नये रोजगार सृजन भी हुए हैं। २०२२–२३ के वित्तीय वर्ष में ३३२.१४ फीसद ब्रिकी‚ २६७.५२ फीसद प्रोडक्शन और ६९.७५ फीसद स्वरोजगार पैदा हुए हैं। रोजगार ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में पैदा हुए। वहां कताई‚ बुनाई के कारखानों में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक भागीदार रहीं। आज खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अंतर्गत ९ उत्पादन केंद्र पूरे भारत में मौजूद हैं।

कहावत है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’। खादी की अचानक बेतहाशा ब्रिकी ने इसे चरितार्थ कर दिया है। शायद ब्रांडेड कपड़ों और आधुनिक चकाचौंध से लोग अब उबने लगे हैं। तभी फिर से अपनी जमीन की ओर मुड़ने को तत्पर हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक २००३–२०१३ में खादी का कारोबार २६१०९.०८ करोड़ रुपये था‚ जो २०१४–२०२३ में छलांग लगा कर ९५९५६.६८ करोड़ तक जा पहुंचा। इनमें खादी के निर्मित कपड़े अन्य उत्पादनों से कहीं अधिक हैं। जनमानस का खादी की ओर मुड़ना निश्चित रूप से ‘स्वदेशी अभियान’ को पंख लगाने जैसा है। मौजूदा सरकार ने करीब एक दशक से स्वेदशी अभियान की अलख जगाए हुएहै। खादी की भारी बिकवाली इस अभियान की सफलता पर मुहर लगाने जैसा है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

खादी का कपड़ा खास है जो किसी धर्म–समुदाय से वास्ता नहीं रखता। सच्चे देशभक्त का अपना देशी कपड़ा है। चाहे अल्पसंख्यक हों‚ सिख हों‚ साधु–संत हों‚ या फिर मॉर्डन जमाने के शिक्षित युवा–युवती। सभी ने खादी को अपनाना आरंभ कर दिया है। खादी का आंदोलन‚ एक सामाजिक–सांस्कृतिक आख्यान‚ गांधी जी द्वारा मई‚ १९१५ में सत्याग्रह आश्रम से शुरू किया गया था‚ जो गुजरात के अहमदाबाद जिले में साबरमती आश्रम के नाम से लोकप्रिय है। गांधी युग में खादी के कपड़े लोगों के सिर चढ़कर बोलते थे। धारणा पहले कुछ ऐसी थी कि सच्चा हिन्दुस्तानी मतलब खादी को अपनाने वाला।

खादी के नये कीर्तिमान स्थापित करने का मतलब है‚ स्वदेशी अभियान और आत्मनिर्भरता की अपील का असर दिखाना। खादी पहनना ब्रांडेड कपड़ों के मुकाबले हमेशा से सुलभ और सरल माना गया है। इसका सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा कपड़ा हाथों से ही बुना जाता है क्योंकि खादी वस्त्र का निर्माण मशीनों से नहीं होता। ग्रामीण स्तर पर ज्यादा निर्माण होने से वहां लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। दरअसल‚ खादी के कपड़े अब पहले के मुकाबले उतने सस्ते नहीं रहेॽ दाम भरपूर बढ़े हैं‚ लेकिन बावजूद इसके खरीददारों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। सरकार अगर खादी के दामों में कुछ कटौती कर दे तो कारोबार में और भी उछाल आएगा क्योंकि खादी के दाम जिस हिसाब से आसमान छू रहे हैं‚ वो कइयों की पहुंच से दूर हैं। इस ओर ध्यान देने की केंद्र सरकार को जरूरत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन…………

गुरुओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन............

असंतोष की आग में जल रहा बांग्लादेश, शूट एट साइट का आदेश, 114 की मौत

असंतोष की आग में जल रहा बांग्लादेश, शूट एट साइट का आदेश, 114 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend