ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर मची रार……….

UB India News by UB India News
July 22, 2024
in TAZA KHABR, महाराष्ट्र
0
नंबर नहीं थे साथ, फिर कैसे बाजी मार गए शिंदे-फडणवीस?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मानें तो आगामी विधानसभा चुनावों में महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में किसी भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं करेगी. साथ ही भाजपा कुल 288 सीटों में से कम से कम 160 सीटों पर दावा करेगी. मुख्यमंत्री पद और सीटों की संख्या दोनों को लेकर भाजपा के रुख ने शिवसेना और एनसीपी खेमे को नाराज कर दिया है. भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है कि महायुति के किसी भी नेता- एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस या अजित पवार- को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा.

बीजेपी के पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नए मुख्यमंत्री पर फैसला लिया जाएगा. पदाधिकारी ने कहा कि ‘मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने किसी भी नेता को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर पेश नहीं किया. हम महाराष्ट्र में भी यही प्रक्रिया अपनाने के इच्छुक हैं.’ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी कम से कम 160 सीटों पर दावा करेगी. 160 सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा. बातचीत के दौरान हम इसी संख्या पर जोर देंगे. हमें यकीन है कि हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और उसके बाद ही हम सीएम पद पर दावा करेंगे.

RELATED POSTS

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

भाजपा ने हाल ही में कहा था कि अगर वह सबसे ज्यादा सीटें जीतती है तो उसका उम्मीदवार सीएम पद पर दावा करेगा. दूसरी ओर शिवसेना ने कहा था कि चूंकि शिवसेना में विद्रोह के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महायुति सरकार बनी थी, इसलिए शिवसेना चाहे जितनी भी सीटें जीत ले, शिंदे ही सीएम होंगे. शिवसेना के एक पदाधिकारी ने कहा कि ‘सीएम पद पर कोई समझौता नहीं होगा, शिंदे सीएम बने रहेंगे.’ एनसीपी के एक नेता ने कहा कि उनकी पार्टी 100 सीटों पर दावा करेगी और शिवसेना भी बराबर सीटों की मांग करेगी. जबकि बीजेपी के पदाधिकारी ने कहा कि ‘एनसीपी और शिवसेना 100-100 सीटों की मांग कर रही हैं, हमें उम्मीद है कि दोनों 80-80 सीटों पर समझौता कर लेंगे.’ उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर अंतिम फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नई दिल्ली में लिया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 17, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

by UB India News
August 17, 2026
0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक और उसके दो बच्चों (उम्र दो...

Next Post
क्या हैं टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन…………..

क्या हैं टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन..............

खादी का स्वर्णिम काल फिर से लौट रहा …………

खादी का स्वर्णिम काल फिर से लौट रहा ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend