ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

UB India News by UB India News
July 21, 2024
in खास खबर
0
गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं. इस बीच उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इस बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो के मल्टी एजेंसी सेंटर की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की गई. बैठक के दौरान गृह मंत्री शाह ने देश में उभरते सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए आतंकी नेटवर्क और उनके सहायक इको-सिस्टम के खात्मे के लिए सभी एजेंसियों के ज्यादा तालमेल पर जोर दिया.

गृह मंत्री शाह ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

इसके साथ ही उच्चस्तरीय बैठक के दौरान गृह मंत्री शाह ने सुरक्षा एजेंसियों और अन्य खुफिया और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के प्रमुखों को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ‘संपूर्ण सरकार’ का दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही शाह ने खुफिया ब्यूरो के ‘मल्टी एजेंसी सेंटर’ के कामकाज की भी समीक्षा की. इनके पास ही देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी है.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एमएसी को विभिन्न हितधारकों के बीच कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी को सक्रिय और वास्तविक समय पर साझा करने को लेकर एक मंच के रूप में 24 घंटे सातों दिन काम करना जारी रखना चाहिए. गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एमएसी ढांचे की पहुंच और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए एक बड़े तकनीकी और परिचालन सुधार के लिए तैयार है.

नई सुरक्षा चुनौतियों पर क्या बोले शाह

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए कहा कि, हमें अपने एक्शन में हमेशा एक कदम आगे रहना होगा. उन्होंने देशभर की खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियों समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के के प्रमुखों को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ‘संपूर्ण सरकार का दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया. गृह मंत्री ने सभी प्रतिभागियों से मल्टी एजेंसी सेंटर में अपनी भागीदारी बढ़ाने और इसे एक सामंजस्यपूर्ण मंच बनाने के बारे में कहा.

उन्होंने कहा कि जो  निर्णायक और त्वरित कार्रवाई के लिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों, ड्रग्स-रोधी एजेंसियों, साइबर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को एक साथ लाता है. गृह मंत्री शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा में शामिल सभी एजेंसियों से युवा, तकनीकी रूप से कुशल जोशीले अधिकारियों की एक टीम गठित करने पर जोर दिया, जिससे बिग डाटा और एआई/एमएल संचालित एनालिटिक्स और तकनीकी प्रगति का उपयोग कर आतंकी इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
क्या बला है क्राउडस्ट्राइक, जो माइक्रोसॉफ्ट संकट की बना वजह! जिससे दुनियाभर में 4295 फ्लाइट कैंसिल, बैंक-स्टॉक मार्केट पर भी असर ……….

क्या बला है क्राउडस्ट्राइक, जो माइक्रोसॉफ्ट संकट की बना वजह! जिससे दुनियाभर में 4295 फ्लाइट कैंसिल, बैंक-स्टॉक मार्केट पर भी असर ..........

योगी के खिलाफ साजिश…बीजेपी में क्‍या चल रहा?

योगी के खिलाफ साजिश...बीजेपी में क्‍या चल रहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend