ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिक्किम के पूर्व मंत्री का बंगाल की नहर में मिला शव, पिछले 9 दिनों से थे लापता

UB India News by UB India News
July 17, 2024
in TAZA KHABR
0
सिक्किम के पूर्व मंत्री का बंगाल की नहर में मिला शव, पिछले 9 दिनों से थे लापता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम की सरकार में मंत्री रहे आरसी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल की एक नहर से बरामद किया गया है. पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का पिछले कई दिनों से लापता थे. बताया जा रहा है कि सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव सिलीगुड़ी के पास एक नहर से बरामद किया गया है. वह पिछले नौ दिनों से लापता थे. सिक्किम सरकार ने आरसी पौड्याल की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था. लेकिन तमाम तलाशी के बाद भी उनका कहीं कुछ पता नहीं चला था. मंगलवार को उनका शव नहर में पड़ा मिला.

नौ दिनों से लापता थे पूर्व मंत्री पौड्याल

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

पुलिस के मुताबिक, सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल 80 साल के थे वह पिछले नौ दिनों से पालता थे. मंगलवार को उनका शव सिलिगुड़ी के फुलबारी में तीस्ता नहर में तैरता हुआ मिला. उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि शव तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर आया होगा. पौड्याल की पहचान उनकी घड़ी और कपड़ों से हुई है. बता दें कि आरसी पौड्याल 7 जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से लापता हो गए थे.

एसआईटी कर रही थी तलाश

उनकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. फिलहाल पुलिस पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल की मौत की जांच कर रही है कि आखिर उनकी मौत किस कारण और किन परिस्थियों में हुई. बता दें कि आरसी पौड्याल सिक्किम विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे. उसके बाद वह राज्य के वन मंत्री भी रहे.

राजनीति में बड़ा नाम थे पौड्याल

बता दें कि आरसी पौड्याल 70-80 के दशक में राज्य की राजनीति में काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति थे. पौड्याल ने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी. वह सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ रखते थे. इस बीच सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘मैं स्वर्गीय श्री आरसी पौड्याल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जो प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे. उन्होंने सिक्किम सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर काम किया था और झुलके गम पार्टी के नेता थे.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 3, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 3, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

AI के भरोसे इंसाफ नहीं! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी कानूनी मिसालों के चलते NCLT-NCLAT के आदेश रद्द

by UB India News
July 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स दिवाला मामले में गुरुवार को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट...

Next Post
केजरीवाल चुने हुए CM, कोई आतंकी नहीं…

केजरीवाल चुने हुए CM, कोई आतंकी नहीं...

कंचनजंगा एक्सप्रेस एक्सिडेंट की रिपोर्ट पेश, सिग्नल खराब था

कंचनजंगा एक्सप्रेस एक्सिडेंट की रिपोर्ट पेश, सिग्नल खराब था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend