ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हो रहे ‘खेला’ से नीतीश-तेजस्वी हैरान !

UB India News by UB India News
July 15, 2024
in पटना, बिहार
0
रुपौली उपचुनाव परिणाम को स्वीकार नहीं कर पा रही बड़ी पार्टियां !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। रुपौली उपचुनाव रिजल्ट के बाद कयास लगाया जा रहा है कि जनता अब पुराने चेहरों से ऊब चुकी है और नए विकल्पों की तलाश में है। लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में एक हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे बताते हैं कि जनता नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है। इतना ही नहीं, एनडीए या इंडी गठबंधन, जनता को अब दोनों पर खासा भरोसा नहीं रहा है। यही कारण है कि सियासी पंडित रुपौली उपचुनाव रिजल्ट को दूसरे नजरिये से देख रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि पर्दे के पीछे से सियासी खेल खेला जा रहा है, जिसका असर 480 दिन बाद दिखेगा।

बिहार की जनता को निर्दलीय आ रहे पसंद

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 9 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी ओर इंडी गठबंधन को अपेक्षा के अनुसार खास बढ़त नहीं मिली। इससे साफ है कि जनता अब किसी भी पार्टी के बहकावे में नहीं आने वाली है और राज्य के विकास के लिए नए चेहरों को मौका देने के लिए तैयार है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 39 सीटें जीतने वाले एनडीए को इस बार सिर्फ 30 सीटों से संतोष करना पड़ा। कई सीटों पर तो एनडीए उम्मीदवार मामूली अंतर से जीते।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

दूसरी तरफ, इडी अलायंस को भी जनता ने कोई खास पसंद नहीं किया। 2019 में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली आरजेडी को इस बार सिर्फ 4 सीटें मिली। कांग्रेस को 3 और लेफ्ट को 2 सीट से संतोष करना पड़ा। लोकसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि बिहार की जनता ने एनडीए और महागठबंधन दोनों पर ही कम भरोसा जताया है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर तो जनता ने नीतीश-तेजस्वी की तमाम कोशिशों को नकारते हुए निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को अपना सांसद चुना।

तेजस्वी यादव ने पूर्णिया सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार बीमा भारती के लिए जमकर प्रचार किया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि आप एनडीए के प्रत्याशी को चुन लीजिए लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी को वोट नहीं दीजिएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्णिया में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनावी सभाएं की थीं। लेकिन पूर्णिया की जनता ने नीतीश और तेजस्वी को नकारते हुए पप्पू यादव पर भरोसा जताया।

उपचुनाव में भी लगा झटका

नीतीश-तेजस्वी को यह झटका रुपौली विधानसभा उपचुनाव में भी देखने को मिला, जहां जदयू और राजद, दोनों के उम्मीदवारों को निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने करारी शिकस्त दी। पूर्णिया लोकसभा और रुपौली विधानसभा उपचुनाव के नतीजे बताते हैं कि बिहार की जनता अब एक नया विकल्प तलाश रही है। राज्य की कई लोकसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने इंडी अलायंस और एनडीए, दोनों के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। जहानाबाद में भी बसपा उम्मीदवार ने एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी।

इन नतीजों से साफ है कि बिहार की जनता अब नीतीश कुमार की ‘सुशासन बाबू’ वाली छवि और तेजस्वी यादव की ‘युवा नेता’ वाली छवि से ऊब चुकी है। जनता को अगर कोई नया विकल्प मिलता है तो वह उसे ही चुनने के लिए तैयार है। सियासी पंडित कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता कम होने का सबसे बड़ा कारण है उनका बार-बार पाला बदलना। अपने चार कार्यकालों में नीतीश कुमार रिकॉर्ड 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वह कभी राजद तो कभी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाते रहे हैं।

बेहतर विकल्प तलाश रही जनता

2005 में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार बिहार में ‘सुशासन बाबू’ की छवि बनाई थी। उन्होंने बिहार को बदलने के लिए कई कोशिशें भी की। लेकिन ऐसा लगता है कि समय के साथ कुर्सी के मोह ने नीतीश कुमार को बिहार की जनता से दूर कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार की जनता अब ना तो नीतीश कुमार पर भरोसा कर पा रही है और ना ही तेजस्वी यादव जनता का भरोसा जीत पा रहे हैं। पूर्णिया और रुपौली के नतीजे इसी बात के संकेत हैं। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। जनता बदलाव चाहती है और अगर उसे कोई नया और बेहतर विकल्प मिलता है तो वह उसे चुनने से पीछे नहीं हटेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
‘जेडीयू छोड़कर जाने वालों की यही दुर्गति……..

'जेडीयू छोड़कर जाने वालों की यही दुर्गति........

PK से भाजपा-जदयू और राजद को कितना खतरा?

PK से भाजपा-जदयू और राजद को कितना खतरा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend