ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

UB India News by UB India News
July 7, 2024
in पटना, लोजपा
0
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर चिराग पासवान ने मुलाकत की । वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्व की नियमावलीयों में संशोधन करते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत के तहत दफादार/चौकीदार के आश्रितों के बहाली का प्रावधान करते हुए बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2014 का प्रावधान किया गया था, जिसके तहत 2023 तक दफादार/चौकीदार के आश्रितों की बहाली होती रही है। पूर्व से सेवानिवृत एवं सेवानिवृत होने वाले दफादारों/चौकीदारों के आश्रितों के बहाली तथा स्वेच्छिक सेवानिवृत के शेष आश्रितों को नियुक्ति पत्र अभी तक निर्गत नहीं किया गया है जबकि एक-दो जिलों में नई बहाली की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है जो चिंताजनक विषय है। मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मांग करती है कि इस प्रक्रिया को पूर्व की तरह ही पुनः बहाल किया जाए। साथ ही इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसको लेकर भी माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन विषयों को लेकर संबंधित विभागीय कार्यवाई की जाएगी।

ये यही कहते रहेंगे, इन्हें कार्यकर्ताओं को उलझाए रखना है …….

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर जवाब दिया. उन्होंने शनिवार को कहा कि मैं सफाई कतई नहीं दूंगा कि उनके राज में क्या होता था. 90 का दशक इसीलिए जंगलराज के रूप में जाना जाता था. आप विपक्ष में हैं उसका धर्म निभाएं, लेकिन सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब नौकरी देने का श्रेय लेना हो तो हर मंच से खड़े होकर आप बोलते हैं, लेकिन जब पुल गिरने की बात होती है तो चुप.

उन्होंने कहा कि ऐसा तो नहीं कि सभी पुलों का निर्माण छह महीने के अंदर ही हुआ है? उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था हमलोगों के लिए चिंता का विषय है.

लालू यादव के बयान पर चिराग पासवान क्या बोले?

चिराग पासवान ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के ‘अगस्त में सरकार गिरने’ के बयान पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि ये यही कहते रहेंगे, इन्हें कार्यकर्ताओं को उलझाए रखना है. उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में तैयारी नहीं कर पाए, अब करने जा रहे हैं. कितनी सीटों पर चुनाव लड़े और कितनी सीटें जीते, यह सबको पता है. अभी अगस्त में सरकार गिराएंगे, फिर आगे यही बोलते-बोलते पांच साल निकाल देंगे.

आगे उन्होंने कहा कि मजबूती से अगले पांच साल तक सरकार चलेगी और अगले पांच साल में देश हित में कई बड़े ऐतिहासिक फैसले भी लिए जाएंगे, जिसमें एनडीए के सभी दलों का समर्थन होगा. एनडीए की सरकार मजबूती से चल रही है. बता दें कि राजद के 28वें स्थापना दिवस समारोह में लालू यादव ने कहा था कि अगस्त माह में केंद्र की एनडीए सरकार गिर जाएगी.

राहुल गांधी को दी नसीहत

वहीं, राहुल गांधी के तरफ से अग्निवीर के शहीदों पर उठाए गए सवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गलत तथ्यात्मक जानकारी सदन के पटल पर रखेंगे, ऐसा नहीं होगा. आप एक सांसद ही नहीं, आप एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं, एलओपी के पद की अपनी एक गंभीरता होती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
NDA को मनोनुकूल रिजल्ट क्यों नहीं मिला?

NDA को मनोनुकूल रिजल्ट क्यों नहीं मिला?

लालू के खिलाफ 30 साल पुराना हत्या का मामला कोर्ट पहुंचा , 19 जुलाई को होगी सुनवाई

लालू के खिलाफ 30 साल पुराना हत्या का मामला कोर्ट पहुंचा , 19 जुलाई को होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend