ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव के केंद्र सरकार गिरने के बयान पर बिहार में राजनीति गरम

UB India News by UB India News
July 7, 2024
in पटना, राजद
0
लालू यादव के केंद्र सरकार गिरने के बयान पर बिहार में राजनीति गरम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में राजनीति गरमा गई है। आरजेडी प्रमुख लालू यादव के केंद्र सरकार गिरने के बयान पर जदयू और बीजेपी नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा कि लालू जी जैसे व्यक्ति अगर इस तरह की बात बोलते हैं तो उसको सीरियस लेना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान, ’99 सांसद वाले खुश हैं, लूडो नहीं खेले हैं क्या? जब 99 पर सांप काटता है तो एक पर चले आते हैं।’ पर अखिलेश सिंह ने कहा कि भारत सरकार के मंत्री इस तरह का बयान देते हैं। प्रजातंत्र और जम्हूरियत, संविधान की तुलना अगर लूडो गेम से हो रहा है, वहां ऊपर वाला ही मालिक है।

बिहार में खेल हो चुका है

बिहार में हाल ही में हुए पुल हादसे पर अखिलेश सिंह ने कहा कि खेल हो चुका है और जनता आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। जिस तरह से टेंडर हुआ है, जिस तरह से टेंडर लोगों को मिलता है, इस राज्य के बाहर के लोगों को और सब कुछ जनता को मालूम है कि किस तरह से ठेकेदारों को बहाल किया जा रहा है, उनको टेंडर अवार्ड किया जा रहा है और उसी का नतीजा है कि लगातार पुल गिर रहा है।

RELATED POSTS

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

सीएम नीतीश को कड़ाई से पेश आना चाहिए

तेजस्वी यादव के द्वारा अपराध को लेकर लगातार एनडीए पर हमला करने और ट्वीट करने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि मैंने अभी जैसा स्थिति कभी नहीं देखा है। सरकार इसको सीरियसली नहीं ले रही है। कोई जिला ऐसा बिहार का नहीं है जहां हर सप्ताह कोई ना कोई हत्या नहीं हो रहा। पुलिस प्रशासन को, जिला प्रशासन को, मुख्यमंत्री जी को थोड़ा कड़ाई से पेश आना चाहिए और जहां इस तरह से वारदात हो रहे हैं, वहां एसएसपी को हटाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री को जनता की बात करनी चाहिए

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि लालू यादव को नीतीश कुमार ने जीवित कर दिया है, तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार का लॉकेट लेकर चलना चाहिए। इस बयान पर अखिलेश सिंह ने कहा कि इस तरह के बेतुका बात पर हम लोग क्या प्रतिक्रिया दे सकते हैं। मैंने पहले ही कहा कि भारत सरकार के जो मंत्री हैं, उन लोगों को जनता की बात करनी चाहिए, अपना डेवलपमेंटल एजेंडा को बिहार के लोगों के सामने रखना चाहिए ना कि इधर-उधर की इस तरह की बातें करनी चाहिए।’

हाथरस घटना पर भी बोले अखिलेश

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना पर अखिलेश सिंह ने कहा कि समाज में जिस तरह से अंधविश्वास व्याप्त है, जैसे महाराष्ट्र में कानून बना है, वैसे देश में कानून बनना चाहिए और जो बाबा के चक्कर में सैकड़ों लोगों की जान गई, बाबा फरार है, अभी तक पकड़ा भी नहीं गया है। उत्तर प्रदेश शासन को सीरियसली लेना चाहिए और इस तरह का ढकोसला और अंधविश्वास को जो लोग बढ़ावा देते हैं, उनको कानून बनाकर अंदर करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

बांकीपुर के साथ बिहार के भविष्य हैं पीके…………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से बिहारी बाबू और...

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

विक्रमशिला भागलपुर में है नालंदा में नहीं है……………….

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव दोनों नेता एक दूसरे पर...

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

फरक्का जलसंधि का विरोध दूर की कौड़ी है………………………..

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार की सियासी राजनीति में संजय झा अभी काफी चर्चा में हैं। फरक्का जलसंधि का विरोध कर जनता दल यू...

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

जमानत जब्त होने के बाद तेजस्वी अब बिहार की राजनीति में नये सिरे से होंगे सक्रिय !

by UB India News
August 8, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता की जमानत जब्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब बिहार की...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश के एमएलसी नामांकन की बिहार सरकार से मांगी अधिसूचना …………………

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं। मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी बनने...

Next Post
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

NDA को मनोनुकूल रिजल्ट क्यों नहीं मिला?

NDA को मनोनुकूल रिजल्ट क्यों नहीं मिला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend