ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद का 28वां स्थापना दिवस आज, धूमधाम से मनाने की तैयारी

UB India News by UB India News
July 5, 2024
in पटना, राजद
0
राजद का 28वां स्थापना दिवस आज, धूमधाम से मनाने की तैयारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद के स्थानपना दिवस पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी प्रिय साथियों को राष्ट्रीय जनता दल के 28वें स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं. आपके द्वारा निरंतर 27 वर्षों से दिए जा रहे समर्थन, अपार सहयोग, अखंड विश्वास और अटूट प्रेम के हम सभी आभारी है. फुले, अंबेडकर, गाँधी, लोहिया, कर्पूरी, जगदेव बाबू और लालू जी के समाजवादी विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन विश्वास ने राजद को प्रदेश में लगातार नंबर वन पार्टी बनाया है. आइए, इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए एकजुट होकर 18 वर्षों से प्रदेश में बैठी किसान, युवा, छात्र, महिला, कर्मचारी और व्यापारी विरोधी NDA सरकार को बदलेंगे.’

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार (05 जुलाई) को जेडीयू पर हमला बोला. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने बिहार में गिर रहे पुल पर कहा कि उन्होंने जब विभाग को संभाला तो छह से आठ महीने तो विभाग में पैसा लाने में लगा. 18 महीने के कार्यकाल में हम लोगों ने तो पुल की स्वीकृति ही दी थी. वो पुल तो अब बनना शुरू हुआ होगा या टेंडर की प्रक्रिया में होगी. जो पुल गिर रहे हैं वो जनता दल यूनाइटेड के शासन का है.

RELATED POSTS

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

तेजस्वी यादव ने कहा कि 18 महीने के अलावा 17-18 साल तक जेडीयू के पास ग्रामीण कार्य विभाग रहा. पुल गिर रहा है, नीट का या बहाली का पेपर लीक हो रहा है, आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, भ्रष्टाचार हो रहा है, ऐसी डबल इंजन की सरकार जो भ्रष्टाचार में लिप्त है, कोई भी आकर इस पर कुछ नहीं बोल रहा है.

बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। ???????? दिन में ???????? पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।

जिस दिन से नीतीश कुमार सीएम बने हैं, सिर्फ 18 महीने को छोड़ दें तो पूरे समय ग्रामीण… pic.twitter.com/KuQyyIGK0v

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 5, 2024

‘जनता उसको सत्ता में लौटने नहीं देगी‘

तेजस्वी यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का खेल गजब है. एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है, एक इंजन अपराध में लगा हुआ है. यही डबल इंजन की सरकार है. तेजस्वी यादव ने अपने बयान में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जो लोग पेपर लीक करवा रहे हैं, जिन लोगों ने बेरोजगारी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जिन लोगों के कार्यकाल में पुल गिरा, आने वाले समय में बिहार की जनता उसको सत्ता में लौटने नहीं देगी. तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “15 दिन में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है. यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है.”

बता दें कि बीते गुरुवार (04 जुलाई) को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि ये विभाग पहले आरजेडी के पास था. तेजस्वी यादव इसके मंत्री थे. जब से जेडीयू के पास यह विभाग आया तो उसके बाद चुनाव था. अभी 20 दिन का समय मिला है, तो आप बताएं कि कौन इसका जिम्मेदार है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

Next Post
बारिश से पहले भरभराकर गिरा भ्रष्टाचार का पुल, 1 हफ्ते में तीसरी घटना

अभियंताओं पर गिरेगी गाज', पुल गिरने के बाद हरकत में आई नीतीश सरकार

मीसा भारती की बजाय आरजेडी ने अभय कुशवाहा को संसदीय दल का नेता क्यों बनाया?

मीसा भारती की बजाय आरजेडी ने अभय कुशवाहा को संसदीय दल का नेता क्यों बनाया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend