ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

UB India News by UB India News
July 1, 2024
in खास खबर, ब्लॉग, शेयर बाज़ार
0
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनावी उथल-पुथल के बाद जून का महीना भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार साबित हुआ. रिजल्ट आने के बाद शुरू हुई रैली लगातार जारी रही और महीने के दौरान घरेल बाजार लगभग 7 फीसदी के फायदे में रहे. अब सोमवार से बाजार में नए सप्ताह के साथ नए महीने की शुरुआत होने जा रही है. इसी महीने पूर्ण बजट आने वाला है. आइए जानते हैं पूर्ण बजट से पहले बाजार किसी तरह से नए महीने की शुरुआत करने वाला है और महीने के पहले सप्ताह के दौरान बाजार की चाल पर किन फैक्टर्स का असर होने वाला है.

रिकॉर्ड बनाने के बाद हल्का गिरा बाजार

बात बीते सप्ताह की करें तो अंतिम दिन यानी शुक्रवार 28 जून को थोड़ी गिरावट आई. बीएसई सेंसेक्स 210.45 अंक (0.27 फीसदी) लुढ़ककर 79,032.73 अंक पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी 33.90 अंक (0.14 फीसदी) फिसलकर 24,010.60 अंक पर बंद हुआ. उससे पहले बाजार ने नए रिकॉर्ड भी बनाए. बीएसई सेंसेक्स 79,671.58 अंक के नए लाइफटाइम हाई तक पहुंचा, जबकि निफ्टी50 ने पहली बार 24 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 24,174 अंक का नया उच्च स्तर बनाया.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

लगातार चार सप्ताह से बाजार में रैली

हालांकि पूरे सप्ताह के हिसाब से देखें तो बाजार फायदे में ही रहा. पूरे सप्ताह के हिसाब से सेंसेक्स में 1,822.83 अंक (2.36 फीसदी) की शानदार तेजी आई. इसी तरह निफ्टी50 इंडेक्स में पूरे सप्ताह के हिसाब से 509.5 अंक यानी 2.17 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई. यह घरेलू बाजार के लिए फायदे वाला लगातार चौथा सप्ताह साबित हुआ. पूरे जून महीने में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में करीब 7-7 फीसदी की तेजी आई.

इस सप्ताह असर डालेंगे ये अहम फैक्टर

यह सप्ताह कई अहम आर्थिक आंकड़ों वाला रहेगा. पहले सप्ताह में भारत और अमेरिका के पीएमआई के आंकड़े आएंगे. मंगलवार को अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जोरेाम पॉवेल का अहम संबोधन होने वाला है. वह ब्याज दरों में कटौती को लेकर संकेत दे सकते हैं, जो बाजार के लिए संवेदनशील मुद्दा है.

80 हजार के पार निकल सकता है सेंसेक्स

घरेलू स्तर पर सप्ताह व्यस्त रहने वाला है. नए सप्ताह के दौरान बाजार में तीन कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि 11 नए शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है. लगातार बिकवाली करते आ रहे एफपीआई के रुख में जून के महीने में बदलाव आया है और वे लिवाली करने लगे हैं. यह घरेलू बाजार के लिए मददगार फैक्टर है. कुल मिलाकर देखें तो घरेलू बाजार के लिए आने वाला सप्ताह सकारात्मक ही दिख रहा है. ऐसे में सप्ताह के दौरान सेंसेक्स जीवन में पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को पार कर सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
आधी रात को जागा देश , हर किसी ने मनाया जीत का जश्न…………

आधी रात को जागा देश , हर किसी ने मनाया जीत का जश्न............

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम से फोन पर की बात, हार्दिक-सूर्या की तारीफ की, रोहित-विराट को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम से फोन पर की बात, हार्दिक-सूर्या की तारीफ की, रोहित-विराट को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend