ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, संजय झा बने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में हो रही है। कहा जा रहा है कि यह बैठक कई मायनों में अहम है। एक तरफ तो पार्टी अपनी सियासी पिच तैयार करेगी तो वहीं नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

UB India News by UB India News
June 30, 2024
in जदयू, पटना
0
JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, संजय झा बने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज सुबह 11 बजे से दिल्ली में हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के सीनियर नेता संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। संजय झा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसकी मुहर जेडीयू कार्यकाारिणी की मीटिंग में लगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने बताया कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक है और इस बैठक में संगठन और बिहार हित से जुड़े हुए फैसले लिए जाएंगे। राजीव रंजन ने बताया कि हम चाहते हैं कि बिहार में रेलवे लाइन अच्छी हो इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हो इसीलिए नीतीश कुमार लंबे वक्त से बिहार को विशेष पैकेज दिए जाने की मांग करते रहे हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार आज की इस बैठक में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर राजीव रंजन ने कहा कि इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं है, इसीलिए बैठक में क्या होगा बैठक के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।

नीतीश की अध्यक्षता में हो रही है बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बाद जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में हो रही है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके लिए वह शुक्रवार की दोपहर में ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य भी पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक शुरू हो चुकी है।

दिल्ली में जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक: पिछली बैठक के वक्त राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह. हालांकि उस बैठक में ही ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल ली थी. दिल्ली में इस बार हो रही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ही हैं. ऐसे इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होनी है. कई चौंकाने वाले फैसले भी नीतीश कुमार ले सकते हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष पर होगा ऐलान: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने बताया कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले 10:30 बजे वरिष्ठ पदाधिकारी की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एजेंडा तय होगा. माना जा रहा है कि आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है. इसके अलावे कार्यकारी अध्यक्ष पर भी घोषणा हो सकती है.

बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल?: जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 सदस्य हैं. नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो वशिष्ठ नारायण सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है. केसी त्यागी विशेष सलाहकार सह मुख्य प्रवक्ता हैं. वहीं आलोक सुमन कोषाध्यक्ष हैं. 100 सदस्यीय टीम में 22 महासचिव, सात सचिव हैं. 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संयोजक को कार्यकारिणी में जगह दी गई है. इस बैठक में 32 कार्यकारिणी सदस्य भी हैं, जिसमें बिहार सरकार के अधिकांश मंत्रियों को भी सदस्य बनाया गया है. इसके अलावे सभी सांसद भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं. बैठक में कुछ आमंत्रित सदस्य भी होते हैं.

नीतीश कुमार लेंगे चौंकाने वाले फैसले?: जनता दल यूनाइटेड के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पास हो सकते हैं. कुछ चौंकाने वाले फैसले भी हो सकते हैं. कुछ फैसलों के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत भी किया जा सकता है. पार्टी के दूसरे नंबर के नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण इस बैठक में शामिल नहीं होंगे. बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में होने वाले चुनाव पर भी चर्चा होगी.

नीतीश के बेटे को लेकर अटकलें: मुख्यमंत्री होने के कारण नीतीश कुमार पार्टी में बहुत ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं. ऐसे में किसी को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है. पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर काफी चर्चा चल रही है कि वह राजनीति में आ सकते हैं. हालांकि नीतीश कुमार अपने परिवार के सदस्यों को राजनीति से दूर रखते रहे हैं. ऐसे में देखना है कि क्या इस बार भी कोई फैसला लिया जा सकता है.

बिहार के जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा: इसके साथ ही बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग, विशेष पैकेज की मांग, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग, उत्तर बिहार को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए कोसी डैम और नदी जोड़ योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पास हो सकता है.

लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी जेडीयू की ताकत: 2019 के मुकाबले एनडीए को इस बार लोकसभा चुनाव में नुकसान हुआ है. बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू की भी सीटें कम हुईं हैं लेकिन बदली परिस्थिति में केंद्र में जेडीयू की ताकत बढ़ गई है. 2019 में जहां 16 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि इस बार 12 सीटों पर सफलता मिली है. ऐसे में आज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जेडीयू के नेता भविष्य की रणनीति पर मंथन करेंगे. पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी.

क्या नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में होगी एंट्री?

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के मामले में शिवहर सांसद लवली आनंद का बड़ा बयान सामने आया है. आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने कहा कि पॉलीटिशियन का बेटा पॉलिटिक्स नहीं करेगा तो क्या खेती बाड़ी करेगा?

लवली आनंद ने कहा कि मुझे नहीं मालूम नीतीश कुमार अपने बेटे को राजनीति में लाना चाहते हैं या नहीं यदि वह अपने बेटे को राजनीति में लाते हैं तो इसका स्वागत है. उन्होंने कहा कि वकील का बेटा वकील होता है, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनाता है तो पॉलिटिशन का बेटा पॉलिटिशन क्यों नहीं बन सकता है. इसमें क्या गलत है.

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

वहीं NEET पेपर लीक मामले को लेकर सदन नहीं चलने देने को लेकर लवली आनंद ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है. लवली आनंद ने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार अपना काम कर रही है. इस मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है. ऐसे में पता नहीं क्यों विपक्ष हल्ला क्यों कर रहा है. लवली आनंद ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पेपर लीक मामले से तेजस्वी यादव के भी तार जुड़े हैं. जांच टीम मामले की पड़ताल में जुटी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में

आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस में

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend