ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश , मैच में लगा रिकॉर्ड्स की झड़ी

UB India News by UB India News
June 29, 2024
in क्रिकेट
0
टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में किया प्रवेश , मैच में लगा रिकॉर्ड्स की झड़ी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल में 68 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी चुका दिया। भारतीय टीम ने कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 171 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की टीम सिर्फ 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैच जीतते ही भारतीय टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।

भारतीय टीम ने नॉकआउट में दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में किसी भी टीम की ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच 68 रनों से जीतकर कमाल कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की टीम के नाम है। वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रनों से जीता था।

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे बड़ा जीत अंतर (रनों के अनुसार)

74 रन – वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012, सेमीफाइनल

68 रन – IND vs ENG, प्रोविडेंस, 2024, सेमीफाइनल
57 रन – श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, 2009, सेमीफाइनल
36 रन – वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, 2012, फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के लिहाज से ये चौथी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला 90 रनों से जीता था, जो उसकी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।

T20 वर्ल्ड कप में रनों के मामले में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत

90 रन बनाम इंग्लैंड, 2012
73 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014
71 रन बनाम जिम्बाब्वे, 2022
68 रन बनाम इंग्लैंड, 2024
66 रन बनाम अफगानिस्तान, 2021

T20I में भारतीय टीम ने लगातार जीता 12वां मैच

भारतीय टीम की ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार 7वीं जीत है। इससे पहले किसी एक एडिशन में भारतीय टीम ने इतने मैच नहीं जीते थे। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लगातार 11 वीं जीत है, जो दिसंबर 2023 से जून 2024 तक हैं।

सेमीफाइनल में जीतते ही कप्तान रोहित की भर आईं आंखें

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया, तो अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी से तीन-तीन विकेट हासिल किए। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है और फाइनल में जगह बनाई है।

रोहित शर्मा का ये वीडियो आया सामने 

इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिलने के बाद जब सभी प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। तब रोहित शर्मा दरवाजे के पास चेयर पर बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने एक हाथ से चेहरा ढक लिया और उनकी आंखों में आंसू थे। वह शायद इस वजह से इमोशनल हुए कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। भारत को एक और चांस मिला है ट्रॉफी जीतने का। विराट कोहली जाते समय उनके हाथ पर हाथ रखते हैं और फिर अंदर चले जाते हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारतीय टीम को हराया था। अब भारत ने उस हार का बदला ले लिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

by UB India News
May 23, 2026
0

सोच‍िए क्रि‍केट के व‍िशाल मंच IPL में ब‍िहार की अपनी टीम भी मुकाबला करते द‍िखे तो! जी हां, ये सपना...

Next Post
संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

संसद के दोनों सदनों में आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा , NEET पेपर लीक मामले पर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, सदन 12 बजे तक स्थगित

गाजा में मची तबाही के बाद बच्चों का है सबसे बुरा हाल , 68 बच्चों को इलाज के लिए मिस्र और अन्य देशों में भेजा गया

गाजा में मची तबाही के बाद बच्चों का है सबसे बुरा हाल , 68 बच्चों को इलाज के लिए मिस्र और अन्य देशों में भेजा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend