ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मौसम विभाग के बारिश और मौसम को लेकर पूर्वानुमान गलत क्यों हो रहे………..

UB India News by UB India News
June 27, 2024
in खास खबर, पटना, पर्यावरण
0
मौसम विभाग के बारिश और मौसम को लेकर पूर्वानुमान गलत क्यों हो रहे………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भीषण गर्मी, हीटवेब और उमस के मिले जुले असर ने कई लोगों की जान लील ली है. मौसम विभाग और मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बारिश में कमी किसी और साल के मुकाबले बेहद खतरनाक स्तर तक कम है. मानसून की सुस्त गति के कारण भारत में बारिश की कमी हो गई है और मॉनसून जहां जून में जितना बरसना चाहिए था वह भी बेहद कम रहा है. अकेले जून में यह औसत से 19 प्रतिशत कम रहा है. आखिर क्या वजह है कि मौसम विभाग के बारिश और मौसम को लेकर पूर्वानुमान गलत हो रहे हैं. जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे डरावने हैं.

12 जून के बाद मॉनसून लंबे समय तक शांत रहा और 20 जून के बाद ही आगे बढ़ना शुरू हुआ. उत्तर-पश्चिम भारत की ओर ये वैसे भी बहुत स्लो बढ़ रहा है. इस महीने बारिश की कमी 57% तक पहुंच गई है. कुल 36 उपसंभागों में से 21 में हर महीने होने वाली बारिश सामान्य से कम रही है. हमारी सहयोगी साइट न्यूज18 डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विज्ञान के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मौसम की स्थिति विकसित होने के साथ ही मौसम विभाग पूर्वानुमान को लगातार अपडेट करता रहता है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

यह हो सकता है कि अलग अलग जगह पर अलग अलग बारिश का स्तर हो. हमने जून में दक्षिणी प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कुछ कम बारिश की भविष्यवाणी की थी लेकिन जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ा, हमें एहसास हुआ कि बंगाल की खाड़ी की धारा थोड़ी कमजोर थी, जिससे पूर्वी राज्यों में इसकी प्रगति प्रभावित हुई. इसलिए, हमने जल्द ही पूर्वानुमान को संशोधित कर दिया. ऐसा तब होता है जब मानसून को मजबूत करने के लिए कुछ मौसमी सिस्टम ठीक से काम नहीं करते हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) ने पहले इस महीने में पूरे भारत के लिए सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की थी. लेकिन 18 जून को अपने प्रारंभिक पूर्वानुमान को उसे संशोधित करना पड़ा. यह असर इतना ज्यादा दिख रहा है कि इसे लॉन्ग टर्म (long-period average- LPA) के लिहाज से 92 प्रतिशत से कम कर दिया गया है.

मानसून में कहां रह गई गड़बड़ और क्यों….

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीएस पई ने कहा, हमें उम्मीद थी कि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश सामान्य से कम होगी, लेकिन यह तो उससे बहुत कम हुई. पूर्वी हिस्से से मानसून की प्रगति में कुछ देरी हुई… इसलिए, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों को समय पर कवर नहीं किया गया. वह इसका कारण पूर्वी हवाओं को बताते हैं जो ठीक से ‘स्थापित’ नहीं हो पाईं. इसका असर यह रहा कि बहाव का करंट कम हो गया.

मौसम विभाग को जुलाई में अच्छी बारिश का भरोसा

जून में बारिश की गड़बड़ी के बावजूद मौसम विभाग जून से सितंबर तक सामान्य से अधिक मानसून के अपने पूर्वानुमान को लेकर आश्वस्त हैृ. पई कहते हैं कि मानसून अब अधिक सेटल दिख रहा है. बारिश से जुड़ी गतिविधियों में काफी सुधार हुआ है इसलिए अच्छी बारिश की आस है. इस नए पूर्वानुमान को माने तो अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा तक अधिकांश उत्तरी राज्यों में आगे बढ़ सकता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
भारत ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- कश्मीर मुद्दे पर झूठी कहानियां फैलाता है पाकिस्तान

भारत ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- कश्मीर मुद्दे पर झूठी कहानियां फैलाता है पाकिस्तान

Yes Bank ने अपने 500 कर्मचारियों को निकाला, रिस्ट्रक्चरिंग के तहत बैंक ने कॉस्ट कटिंग की

Yes Bank ने अपने 500 कर्मचारियों को निकाला, रिस्ट्रक्चरिंग के तहत बैंक ने कॉस्ट कटिंग की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend