ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘नीतीश फैक्टर’ ने चुनाव में खराब किया इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन?

UB India News by UB India News
June 23, 2024
in पटना, बिहार
0
‘नीतीश फैक्टर’ ने चुनाव में खराब किया इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और एनडीए की सरकार भी बन गई है. हालांकि नतीजों के बाद अब विपक्ष के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का बिहार में प्रदर्शन ठीक नहीं रहा क्योंकि उसने कुछ गलतियां कीं जिसमें टिकट बंटवारा भी शामिल है.

भट्टाचार्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में इस बात से इनकार नहीं किया कि चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के पीछे ‘‘नीतीश कुमार फैक्टर’’ भी एक वजह रहा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दलों के साथ ‘महागठबंधन’ में शामिल रही थी.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जदयू विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में भी शामिल रहा था लेकिन जदयू 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया. भाजपा और राजग में शामिल दलों जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 30 सीटें जीतीं, जबकि ‘इंडिया’ को नौ सीट पर ही जीत मिली. वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत दर्ज की.

पूर्णिया में पप्पू यादव की जीत का क्या है कारण?

भाकपा (माले) के नेता भट्टाचार्य ने कहा कि पूर्णिया में निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत हासिल की क्योंकि राजद ने कांग्रेस को सीट देने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) ने सीवान सीट की मांग की थी लेकिन राजद ने वहां से चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रही और यह सीट जदयू ने जीती. भाकपा (माले) ने आरा और काराकाट दो सीट पर जीत हासिल की है. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ गलतियों का शायद व्यापक असर हुआ. इसका असर कई सीटों पर पड़ा. पूर्णिया का ही उदाहरण लीजिए, पप्पू यादव यह सीट जीतने में कामयाब रहे लेकिन यह अकल्पनीय है कि इस तरह के ध्रुवीकृत चुनाव में राजद के आधिकारिक उम्मीदवार को 30,000 से भी कम वोट मिले.’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
रुपौली उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

रुपौली उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

तो ये हैं NEET पेपर लीक कांड के ‘मेन खिलाड़ी’? अमित-नीतीश तो बस प्‍यादे, EOU की जांच में किसका नाम आया सामने

तेजस्वी के पीएस से गुपचुप पूछताछ ! ताबड़तोड़ हुए 4 बड़े एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend