ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार: बजट के इर्द-गिर्द घूमेगा शेयर बाजार का पहिया, मानसून की प्रगति पर भी रहेगी नजर

UB India News by UB India News
June 18, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
शेयर बाजार में तेजी, 65700 के करीब सेंसेक्स-मिडकैप की उछाल से निफ्टी 19560 के ऊपर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

घरेलू मोर्चे पर किसी प्रमुख घटनाक्रम के अभाव में इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख पर निर्भर करेगी। कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बाजार मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से दिशा लेगा। सोमवार को ‘बकरीद’ के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि.के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि यह सप्ताह कम कारोबारी सत्रों वाला है और किसी बड़े संकेतक का अभाव है। हालांकि, बजट को लेकर चर्चा के बीच हमें क्षेत्र विशेष के शेयरों में गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मुख्य रूप से बाजार का रुख मानसून की प्रगति तथा संस्थागत निवेशकों के प्रवाह पर निर्भर करेगा।’’

इन आंकड़ों पर रहेगी निवेशकों की नजर 

उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर चीन के आंकड़े, डॉलर सूचकांक का उतार-चढ़ाव तथा अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 प्रतिशत के लाभ में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 175.45 अंक या 0.75 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स 13 जून को 77,145.46 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी ने 14 जून को 23,490.40 अंक के अपने नए शिखर को छुआ।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

बाजार में तेजी कायम रहने की उम्मीद

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘सोमवार की अवकाश के कारण यह कम कारोबारी सत्रों वाला सप्ताह है। सप्ताह के दौरान बाजार भागीदारों की निगाह वैश्विक बाजारों, विशेषरूप से अमेरिकी बाजार पर रहेगी।’’  मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार सोमवार को बंद रहेंगे, जबकि वैश्विक स्तर पर निवेशकों की निगाह बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर रहेगी।’’ खेमका ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सकारात्मक वृहद रुझान, सरकारी खर्च जारी रहने और नीतिगत मोर्चे पर निरंतरता की उम्मीद के बीच बाजार में तेजी का रुख कायम रहेगा।’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

देश की खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 4.38% हुई

by UB India News
July 13, 2026
0

जून में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38% हो गई, जो मई में 3.93 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

Next Post
आप एक वैश्विक नेता हैं , गाजा में नरसंहार को समाप्त करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है……

आप एक वैश्विक नेता हैं , गाजा में नरसंहार को समाप्त करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है......

बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान

20 जिलों में हीटवेव वाले हालात, 9 में अलर्ट; कल पटना में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend