ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तल्ख हो रहे थे रिश्ते…जब मेलोनी का मिला साथ तो मोदी ने कनाडा और अमेरिका को कैसे लिया साध?

UB India News by UB India News
June 18, 2024
in संपादकीय
0
तल्ख हो रहे थे रिश्ते…जब मेलोनी का मिला साथ तो मोदी ने कनाडा और अमेरिका को कैसे लिया साध?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी G7 समिट के लिए अभी गए भी नहीं थे, उधर इटली में भारत की झलक दिख रही थी. मोदी के जाने से पहले ही मेलोनी पर भारत का रंग चढ़ चुका था. इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी नमस्ते और हाथ जोड़कर मेहमानों का स्वागत कर रही थीं. वैसे तो G7 देशों के सभी राष्ट्राध्यक्ष इटली पहुंचे थे. मगर मोदी के जाते ही फीजा पूरी तरह बदल गई. मोदी की एंट्री से जी7 समिट और भी चर्चा का केंद्र बन गया. मेलोनी ने पहले मोदी के साथ सेल्फी ली, फिर एक रील भी बनाई. मोदी और मेलोनी का रील गजब वायरल हुआ. मेलोनी के रील पर मोदी ने जब एक्स पर जवाब दिया तो यह केवल यूं ही नहीं था. मोदी ने भले ही अपने पोस्ट में इटली-भारत की दोस्ती बनी रहे लिखा, मगर इसका संदेश बड़ा था. जी हां, मेलोनी की रील पर मोदी के जवाब में एक बड़ी कहानी छिपी थी.

दरअसल, G7 के दो बड़े सदस्य देशों से हमारा रिश्ता बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा. निज्जर की हत्या और पन्नू की हत्या की साजिश मामले की वजह से भारत के अमेरिका और कनाडा से रिश्ते तल्ख हो चुके थे. मगर मोदी ने इस मंच का इस्तेमाल रिश्ते को बेहतर बनाने में किया. भारत के लिए खालिस्तानी अलगाववाद एक बड़ी समस्या है. जब मेलोनी के विशेष बुलावे पर मोदी जी-7 समिट के लिए पहुंचे तो उनकी बाइडन और जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात हुई. पीएम मोदी ने खालिस्तानी अलगवावाद का मुद्दा बाइडन और ट्रूडो के सामने रखा. बैठकों और मुलाकातों की तस्वीरें आईं. इनमें जो बॉडी लैंग्वेज दिखी, उसमें साफ दिख रहा है कि मोदी को बड़ी कामयाबी मिली है. उन्होंने कूटनीतिक जीत हासिल कर ली है.

RELATED POSTS

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

मोदी को मिला मेलोनी का साथ
जी-7 के कार्यक्रमों में मोदी की जिस तरह से हर जगह मौजूदगी देखी गई, उससे साफ लग रहा है कि भारत ने काफी हद तक कनाडा और अमेरिका को साध लिया है. हालांकि, यह सब संभव हो पाया है इटली की पीएम मेलोनी की वजह से. भारत जी-7 का सदस्य देश नहीं है. फिर भी मोदी ही समिट के सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहे. जी-7 के मंच पर मोदी को सेंटर स्टेज दिलाने में मेलोनी की बड़ी भूमिका रही है. मोदी के सीटिंग अरेंजमेंट से लेकर हर तरह की वार्ता-मुलाकात में मेलोनी ने बड़ी भूमिका निभाई. मोदी को जी-7 के हर कार्यक्रम में सेंटर स्टेज मिले, इसका मेलोनी ने खूब ख्याल रखा. जब जी7 समिट की ग्रुप फोटो आई, उसमें भी मोदी ही सेंटर में थे. यह भी मेलोनी ने ही तय किया था. यह बात इसलिए भी अहम है, क्योंकि बगैर सदस्य होते हुए भारत जी-7 के ग्रुप फोटों में सेंटर में मौजूद रहा.

मोदी ने अमेरिका-कनाडा को कैसे साथा
इतना ही नहीं, मोदी ने इस मंच का इस्तेमाल अपने हित साधने के लिए भी खूब किया. मेलोनी का साथ पाकर ही पीएम मोदी ने समिट के इतर G7 के सदस्यों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की और अपने मुद्दे उठाए. इटली में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो संग मुलाकात की और खालिस्तानी अलगाववाद का मुद्दा उठाया. अमेरिका और कनाडा से हमारे रिश्तों में अब तक खटास थी. अमेरिका ने जहां पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप मढ़ा है तो कनाडा ने निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया है. हालांकि, भारत इन आरापों को खंडन करता रहा है और उसने सबूत की मांग की है. इन्हीं वजहों से दोनों के साथ तल्खी बढ़ गई थी.

पटरी पर लौटी बेहतर रिश्तों की गाड़ी
कनाडा संग राजनयिक संबंधों में तल्खी के बाद यह पहली मुलाकात की थी. शुक्रवार को मोदी और ट्रूडो के गर्मजोशी से हाथ मिलाने की एक तस्वीर आई. इतना ही नहीं, इटली के बारा में पीएम मोदी और कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के बीच सभी मुद्दों से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों ने प्रतिबद्धता जताई कि हर मुद्दों को निपटने के लिए मिलकर काम करेंगे. वहीं, जो बाइडन संग भी मोदी की गर्मजोशी से मुलाकात हुई. जब मोदी और बाइडन एक-दूसरे से मिले तो खिलखिलाते चेहरे वाली तस्वीर ने इशारा कर दिया कि अब रिश्ते की गाड़ी पटरी पर लौट आई है. इटली से आई जस्टिन ट्रूडो, बाइडन और मोदी की तस्वीरों को देखकर लगता है कि मोदी ने अमेरिका के साथ कनाडा को भी साध लिया है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

CETA पर साइन होने के लगभग एक साल बाद कल से होगा लागू,कैसे बदलेगा भारत-UK व्यापार का चेहरा?

by UB India News
July 14, 2026
0

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 15 जुलाई, 2026 से टैरिफ में कटौती शुरू होने...

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

अब और कितनी प्रतीक्षा? भारत की स्थायी सदस्यता विश्व व्यवस्था की आवश्यकता………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक सुरक्षा, शांति...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

Next Post
एलन मस्क से भिड़े राजीव चंद्रशेखर, कहा- ‘भारत जैसी EVM बना सकते हो, हम सिखा देंगे’

एलन मस्क से भिड़े राजीव चंद्रशेखर, कहा- 'भारत जैसी EVM बना सकते हो, हम सिखा देंगे'

सुपर 8 की 7 टीमें पक्की, 8वें स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड्स टीमों में मारामारी, कौन करेगी एंट्री?

सुपर 8 की 7 टीमें पक्की, 8वें स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड्स टीमों में मारामारी, कौन करेगी एंट्री?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend