ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गाँव खुरान रच रहा है इतिहास.

अदाणी फाउंडेशन की मदद से युवाओं ने बदली गाँव की तस्वीर

UB India News by UB India News
June 13, 2024
in इंदोर, समाज
0
भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गाँव खुरान रच रहा है इतिहास.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात के कच्छ में भारत-पाक सीमा पर स्थित आखिरी गाँव खुरान है। कच्‍छ के रेगिस्‍तान में पानी और जिन्दगी के बीच जंग कोई नई बात नहीं है, लेकिन आजादी के इतने साल बाद भी भारत-पाक सीमा पर कई ऐसे गाँव हैं, जो ऐसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं, जिसमें पानी सबसे अहम् है। खावड़ा के पास स्थित एक छोटा गाँव खुरान अब इस परेशानी से मुक्त हो चुका है, लेकिन इनकी राह इतनी आसान नहीं थी। बंजर जमीन, जहाँ पानी की हर बूंद मायने रखती है, उसी खुरान गाँव में लोग आज पानी के लिए किसी के मोहताज नहीं है।

लेकिन हालात पहले ऐसे नहीं थे। 1800 से ज्यादा की आबादी और 1200 मवेशियों वाला यह गाँव पानी की कमी से त्रस्त था। नगरपालिका जल आपूर्ति की तरफ से यहाँ हर 15 दिन में सिर्फ दो बार पानी के टैंकर आते थे। पानी के महँगे टैंकरों पर निर्भरता खुरान के लोगों की बड़ी मजबूरी बन गई थी। पानी के टैंकरों से भी गाँव वालों की पारिवारिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थी। साथ ही मवेशी भी खस्ताहाल थे। पानी की समस्या को लेकर गाँव के लोगों ने मदद की आस में ,हर मुमकिन जगह गुहार लगाई, लेकिन कहीं बात नहीं बनी। आखिरकार इस समस्या को लेकर लोग अदाणी फाउंडेशन के पास आए और सिलसिलेवार तरीके से अपनी समस्या बताई।

RELATED POSTS

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

फाउंडेशन की टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए। टीम ने तालाब नवीकरण और कुआँ निर्माण पर काम शुरु किया। कभी-कभी सामुदायिक प्रयास तेजी से रंग दिखाते हैं और ऐसा ही कुछ खुरान गाँव में हुआ। आज गाँव के लोगों के पास पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध है और उन्हें महँगे पानी के टैंकरों के भी छुटकारा मिल गया है। लेकिन, मवेशियों के लिए पानी अब भी उपलब्ध नहीं था। ऐसे में, अदाणी फाउंडेशन की मदद से गाँव के युवाओं ने मामले को अपने हाथों में लिया, कुएँ में एक मोटर लगाई और ताज़े पानी का एक मवेशी कुंड (अवाडा) बनाया। फिर उन्होंने खुशी से अदाणी फाउंडेशन टीम को उनके प्रयासों को देखने के लिए आमंत्रित किया। टीम समुदाय की आत्मनिर्भरता से काफी आश्चर्यचकित थी और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।

अदाणी फाउंडेशन और खुरान के लोगों के बीच की साझेदारी ने एक प्रभावी पीपीपी मॉडल बनाया, जिससे ना सिर्फ इंसान, बल्कि मवेशियों के लिए भी पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध हुआ। अब उन्हें मीलों पैदल चलने या पानी के टैंकरों पर अपना पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है। ये जल संरक्षण संरचनाएँ संरचनाएं पीढ़ियों तक उनकी पानी की जरूरत को पूरा करेंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

बिहार में 222 स्थानों पर छापेमारी में 122 बाल श्रमिक मुक्त…………..

by UB India News
June 1, 2026
0

बिहार को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष विमुक्ति एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा...

युद्ध का सदमा या कुछ और… गाजा में 10 लाख से ज्यादा बच्चों ने बोलना क्यों बंद कर दिया…………….

युद्ध का सदमा या कुछ और… गाजा में 10 लाख से ज्यादा बच्चों ने बोलना क्यों बंद कर दिया…………….

by UB India News
May 30, 2026
0

गाजा में हंसमुख और बातूनी बच्चों ने भी बोलने से जी चुरा लिया है. अब वे शांत रहते हैं या...

Next Post
कानपुर में हुआ दुबई 100 एक्सपो का शानदार आगाज़

कानपुर में हुआ दुबई 100 एक्सपो का शानदार आगाज़

बिहार समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट , 44.4 डिग्री पहुंचा बिहार में तापमान

बिहार में तापमान पहुंचा 48°C के पास, बारिश के लिए करना होगा अभी इंतजार, इन जिलों में रेड अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend