ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार:सेंसेक्स ने 77,145 और निफ्टी ने 23,481 का स्तर छुआ

UB India News by UB India News
June 14, 2024
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार आज यानी 13 जून को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,145 और निफ्टी 23,481 ने का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 23,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है। ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

बाजार में तेजी के कारण

  1. अमेरिकी बाजार में बुधवार को मिला-जुला कारोबार रहा। डॉओ जोन्स 0.09% की तेजी के साथ 38,712 पर बंद हुआ। वहीं S&P ने कल ऑल टाइम हाई बनाया। ये 0.85% चढ़कर 5,421 पर बंद हुआ।
  2. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 12 जून को 427 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 234 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इससे कारोबार के सेंटिमेंट में तेजी है।
  3. मई में रिटेल महंगाई 4.75% पर आ गई है। यह 12 महीने का निचला स्तर है। जून 2023 में यह 4.81% थी। महंगाई में गिरावट आने से भी मार्केट को सपोर्ट मिल रहा।

ले ट्रैवेन्यूज का IPO 98.10 गुना सब्सक्राइब हुआ
ट्रैवल एग्रीगेटर इक्सिगो की मूल कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी का IPO कुल 98.10 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह इनिशियल पब्लिक ऑफर 10 जून से 12 जून को शाम 5 बजे तक ओपन था। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 53.95, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 106.73 और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 110.25 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

18 जून को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। लिस्ट होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 40.86% यानी ₹38 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्राइस (GMP) के हिसाब से देखें तो अपर प्राइस बैंड ₹93 के लिहाज से इसकी लिस्टिंग (93+38=131) ₹131 पर हो सकती है।

कल निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी 12 जून को निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 23,441 को स्तर छुआ। हालांकि, इसके बाद निफ्टी थोड़ा नीचे आया और 58 अंक की बढ़त के साथ 23,322 पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में भी 149 अंक की तेजी देखने को मिली थी। ये 76,606 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने पेमा खांडू, लगातार तीसरी बार ली पद और गोपनीयता की शपथ

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने पेमा खांडू, लगातार तीसरी बार ली पद और गोपनीयता की शपथ

जल संकट पर दिल्ली सरकार की तरफ से SC में रिपोर्ट दाखिल

जल संकट पर दिल्ली सरकार की तरफ से SC में रिपोर्ट दाखिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend