ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत से लौटने के बाद मुइज्जू ने कहा “ईश्वर की इच्छा से” दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों से मालदीव की समृद्धि बढ़ेगी

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
मालदीव के बदल रहे सुर, अब आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारत से इस मुद्दे पर कर रहा है बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा को मालदीव और क्षेत्र के लिए “सफलता” बताते हुए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि “ईश्वर की इच्छा से” दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों से मालदीव के लोगों के लिए समृद्धि बढ़ेगी। मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है। मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अपनी पहली भारत यात्रा संपन्न होने के बाद सरकारी मीडिया पीएसएम से कहा, “यह यात्रा मालदीव और क्षेत्र के लिए भी सफल रही है।”

मुइज्जू ने जताई खुशी 

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस समारोह में भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया था। मुइज्जू ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण पाकर खुशी हुई और वह इस कार्यक्रम में शामिल होकर भी ‘‘उतने ही खुश’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) और एस जयशंकर (विदेश मंत्री) के साथ उच्चस्तरीय बैठकों के लिए भी आभारी हूं। मुझे विश्वास है कि मजबूत द्विपक्षीय संबंध भविष्य में मालदीव के लिए आकांक्षाओं को और मजबूती देंगे।’’ मुइज्जू ने कहा, “ईश्वर की इच्छा से, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों के परिणामस्वरूप मालदीव और मालदीववासियों के लिए समान रूप से समृद्धि बढ़ेगी।”

RELATED POSTS

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

मुइज्जू ने की भारत की यात्रा 

इससे पहले, विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया था “राष्ट्रपति (मुइज्जू) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत सरकार के प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा की।” कहा गया, “यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा गणमान्य अतिथियों के सम्मान में आयोजित भोज में भाग लिया।”

मजबूत होंगे भारत-मालदीव के संबंध 

बयान में कहा गया, “दोनों राष्ट्रपतियों ने एक बैठक भी की, जिसमें उन्होंने मालदीव और भारत के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।” इसमें कहा गया कि मुर्मू ने मालदीव की नई सरकार और लोगों को शुभकामनाएं दी। बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने (मुर्मू) विश्वास व्यक्त किया कि मुइज्जू के नेतृत्व में द्वीप राष्ट्र समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।’’ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मुर्मू ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भारत-मालदीव के संबंध मजबूत होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

Next Post
लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

'नीतीश कुमार के मन का न हो तो वो मौन हो जाते हैं', एनडीए में इस बात पर क्यों मचा बवाल?

NEET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम, काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

NEET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम, काउंसलिंग पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend