ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंध्रप्रदेश और ओड़िसा में आज से एनडीए की नई सरकार , ओड़िसा में बीजेपी तथा आंध्रप्रदेश टीडीपी का हुआ राज

UB India News by UB India News
June 13, 2024
in दक्षिण भारत
0
आंध्रप्रदेश और ओड़िसा में आज से एनडीए की नई सरकार , ओड़िसा में बीजेपी तथा आंध्रप्रदेश टीडीपी का हुआ राज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और भाजपा की सरकार बनने के बाद बुधवार को दोनों राज्यों में नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों कार्यक्रम में शामिल होंगे।आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ लिए।

ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन चरण माझी ने आज बुधवार 12 जून को ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली हैं।

RELATED POSTS

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

ओडिशा में मुख्यमंत्री के पद पर मोहन चरण माझी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भुवनेश्वर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, उत्तराखंज के सीएम पुष्कर धामी, गुजरात के स सीएम भूपेंद्र पटेल,  असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा भी भुवनेश्वर पहुंचे हैं।

इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

ओडिशा में मुख्यमंत्री के पद पर मोहन चरण माझी के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा ने भी शपथ ली। भाजपा विधायक सुरेश पुजारी भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनके बाद रबीनारायण नाइक ने शपथ ली।

तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को चौथी बार CM पद की शपथ ली। नायडू ने राज्य में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नायडू के अलावा जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ लेने के बाद नायडू के पैर छूए। तीसरे नंबर पर नायडू के बेटे नारा लोकेश ने मंत्री पद की श्पथ ली। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई।

नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। TDP के 20, पवन कल्याण समेत जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल होंगे। एक पद खाली रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत NDA के मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।

आंध्र प्रदेश में 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे। विधानसभा में NDA ने 175 में से 164 सीटें जीती हैं। इसमें नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।​​​​​​​ जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीटों मिलीं। कांग्रेस राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से NDA ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें TDP ने 16, भाजपा ने 3 और जनसेना पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं। YSRCP को 4 सीटें मिली हैं।

ओडिशा में मोहन चरण माझी लेंगे शपथ

आंध्र प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य भाजपा नेता ओडिशा में मोहन चरण माझी के समारोह में भाग लेंगे।ओडिशा में भाजपा ने बीजू जनता दल (BJD) के नवीन पटनायक के 2 दशक के शासन को समाप्त करके विधानसभा चुनाव में बहुमत की सरकार बनाई है।यहां मोहन माझी के अलावा 2 उपमुख्यमंत्री के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा शपथ लेंगी। मोहन आदिवासी नेता हैं और 4 बार विधायक रह चुके हैं।

आंध्र प्रदेश को आज नया सीएम मिल गया  हैं। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे शपथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में शपथ लिए । बतौर सीएम चंद्रबाबू नायडू का यह चौथा कार्यकाल होगा। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

वहीं, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का आज शाम 5 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माझी के आदिवासी नेता हैं, जो क्योंझर सीट से चार बार विधायक बन चुके हैं।

ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह के लिए 67 प्लाटुन पुलिस बल तैनात की जाएगी ओडिशा सरकार में पहली बार दो उप मुख्‍यमंत्री भी बनाए जा रहे हैं। मोहन माझी के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता केवी सिंह देव और पहली बार की विधायक प्रभाती परिदा आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल और चिराग पासवान; महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू विजयवाड़ा में टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम-पदनाम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे अभिनेता चिरंजीवी और रजनीकांत

फिल्म अभिनेता और पद्म विभूषण से सम्मानित कोनिडेला चिरंजीवी और अभिनेता रजनीकांत टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के भावी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए केसरपल्ली आईटी पार्क के गन्नवरम मंडल पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के भावी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विजयवाड़ा पहुंचे।

उन्होंने कहा, “चंद्रबाबू नायडू एक बहुत ही गतिशील नेता हैं, एक दूरदर्शी व्यक्ति जिन्होंने पूर्ववर्ती आंध्र प्रदेश को बदल दिया। मुझे यकीन है कि अब उनके नेतृत्व में राज्य में विकास का एक नया युग आएगा। पवन कल्याण ने राजनेताओं के बारे में लोगों की सोच बदल दी है। मुझे यकीन है कि चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण की यह टीम अच्छा काम करेगी और आंध्र प्रदेश को बदल देगी।”

आज शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे मोहन चरण माझी

ओडिशा के भावी मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भुवनेश्वर में तैयारियां चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के अन्य नेता शामिल होंगे।

भुवनेश्वर के जनता मैदान में मोहन चरण माझी लेंगे शपथ

ओडिशा में आज से बीजेपी सरकार की शुरुआत होने जा रही है। मोहन माझी आज ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ सीएम के हाथ को मजबूत करने के लिए दो डिप्टी सीएम बनाए हैं। आज शाम 5 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में मोहन चरण माझी ओडिशा के सीएम पद की शपथ लेंगे। माझी के आदिवासी नेता हैं, जो क्योंझर सीट से चार बार विधायक बन चुके हैं।

केसरपल्ली आईटी पार्क में तैयारियां शुरू

टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के भावी सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गन्नवरम मंडल, केसरपल्ली आईटी पार्क में तैयारियां चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

कर्नाटक में जाति जनगणना शुरू, 7 अक्टूबर तक जारी रहेगी………….

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पद छीनकर दिल्ली क्यों बुला रही कांग्रेस आलाकमान ?

by UB India News
May 27, 2026
0

कर्नाटक में साल 2023 के विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर...

Next Post
ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 75,407 और निफ्टी ने 22,959 का लेवल छुआ

निफ्टी ने 23,440 का ऑल टाइम हाई बनाया, 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा, सेंसेक्स में भी 500 अंक से ज्यादा की तेजी

संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से तीन जुलाई तक चलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend