ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जानलेवा बनी गर्मी, अगले 4 दिनों के लिए रेड अलर्ट

UB India News by UB India News
June 13, 2024
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर समेत इन 14 जिलों में आज भी आसमान से बरसेगी आग, हीट वेव का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आने वाले 14 जून तक मौसम विज्ञान केन्द्र ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया है. इन तीन से चार दिनों के दौरान गर्मी पीक पर रहेगी. लू का अटैक रहेगा साथ ही तापमान भी आउट ऑफ कंट्रोल रहेगा. इसकी झलक इन दिनों बिहार वासियों को देखने को भी मिल रही है. लोगों का हाल खराब है.

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार वायुमंडल के निचले हिस्से में शुष्क पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. इस वजह से बिहार के कई जिलें रेड और ऑरेंज अलर्ट के दायरे में आ रहे हैं और लोगों को जानलेवा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. 15 जून के बाद तापमान में धीरे धीरे कमी आने की संभावना है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

इन जिलों में जानलेवा गर्मी
आज यानी 12 जून को सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा और नवादा में गर्मी अपने पीक पर रहेगी. दिन के दौरान भयंकर लू चलने की संभावना है साथ ही तापमान भी 45°C के आस पास रहेगा. इन सभी 07 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

रोहतास, गया, शेखपुरा, पटना, वैशाली, सारण और गोपालगंज में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों का अधिकतम तापमान 42°C से 44°C के बीच रहने की संभावना है.

भभुआ, जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, और पूर्वी चंपारण के लोगों को उमस वाली गर्मी सताने वाली है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, और सहरसा जिलों के लोगों के लिए गुड न्यूज है. इन सभी जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं है.

15 जिले हीट वेव की चपेट में
बिहार में 11 जून बेहद गर्म रहा. कई जिले रेड अलर्ट के साए में थे. शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, राजगीर और जिरादेई में भीषण लू दर्ज किया गया वहीं बिक्रमगंज, अरवल, वैशाली, बक्सर, जमुई, डेहरी, छपरा, गया और पटना में लू रिकॉर्ड किया गया.

टॉप 5 गर्म जिले
11 जून को 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से अधिक दर्ज किया गया. इस दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.5°C बक्सर में रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा भोजपुर में 45.3°C, डेहरी और अरवल में 45°C, गया में 44.5°C और बिक्रमगंज में 44.2°C दर्ज किया गया. पिछले कई दिनों से दक्षिण पश्चिम हिस्सा गर्मी से ज्यादा प्रभावित है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
महाराष्ट्र में खेला! बीड सीट पर भाजपा को चित करने के लिए मिल गया अजित और शरद पवार गुट

महाराष्ट्र में खेला! बीड सीट पर भाजपा को चित करने के लिए मिल गया अजित और शरद पवार गुट

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी, कठुआ एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी, कठुआ एनकाउंटर में मारा गया दूसरा आतंकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend